फ्रांसीसी बुजुर्ग महिला ने वारदात की रात के आठ घंटे दर्द और दहशत के साये में गुजारे। चौकीदार ओमप्रकाश पटेल ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। ईंट और घूंसे से पिटाई और कमरे में बंधक बनाकर दुराचार करने के बाद वह बुजुर्ग के गले पर चाकू सटाकर उन्हें जान से मारने के लिए धमकाता रहा। बुजुर्ग को किचन में ले जाकर खाना खाया। पूरी रात बंधक बनाकर कई बार दरिंदगी की।
विज्ञापन
2 of 9
गंगा रिजार्ट जहां बलात्कार की घटना हुई
- फोटो : अमर उजाला
जिला महिला अस्पताल में उपचार कर रहे डॉक्टरों ने फ्रांसीसी महिला की स्थिति नाजुक बताई है। पीड़ित महिला ने रिजॉर्ट मालिक और उनकी पत्नी को बताया कि बुधवार की रात करीब आठ बजे वह बालकनी में टहल रही थीं। तभी नशे में धुत चौकीदार ओमप्रकाश वहां पहुंचा। वह कुछ समझ पातीं, उससे पहले ही ओमप्रकाश ने धक्का देकर उन्हें फर्श पर गिरा दिया। फिर उनके चेहरे और सिर पर ईंट और घूंसे से कई वार किए।
विज्ञापन
3 of 9
rape with minor girl
बुजुर्ग महिला उससे रहम की गुहार लगाती रहीं लेकिन दरिंदगी पर उतारू ओमप्रकाश जान से मारने की धमकी देते हुए उन्हें कमरे में खींच ले गया। रात भर में कई बार दुराचार किया। भोर में जब शूलटंकेश्वर मंदिर की घंटियां बजने लगीं तब उसे पकड़े जाने का डर हुआ। भागने से पहले बुजुर्ग महिला का गला दबाकर हत्या की कोशिश की। नाक और मुंह से खून आने के बाद बुजुर्ग अचेत हो गईं।
4 of 9
rape
सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। फ्रांसीसी महिला विदेशी पर्यटकों के लिए दुभाषिये का भी काम करती हैं। उन्हें काशी भ्रमण कराती हैं और किरण संस्था सहित अन्य सामाजिक संगठनों से भी जुड़ी हैं। आपबीती बयां करते वह फफक पड़ी। पुलिस को बताया, 40 वर्ष के काशी प्रवास के दौरान वे अस्सी घाट सहित शहर के अन्य स्थानों पर रह चुकी हैं लेकिन उन्हें कभी किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा था।
विज्ञापन
5 of 9
demo pic
उधर, शूलटंकेश्वर मंदिर के पुजारी और माधोपुर के ग्रामीण चौकीदार की हैवानियत से स्तब्ध रह गए। उन्होंने बताया कि फ्रांसीसी महिला बेहद मृदुभाषी हैं और बहुत अच्छे से हिंदी में बात करती हैं। किरण सेंटर आते-जाते समय रास्ते में मिलने वाले प्रत्येक व्यक्ति को वो नमस्ते करती थीं औैर हालचाल पूछती थीं। इलाके के बच्चे खेलते हुए उनके रिजॉर्ट के पास पहुंच जाते थे तो बहुत अच्छे से पेश आती थीं। उन्होंने आरोपी चौकीदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
6 of 9
rape
शूलटंकेश्वर घाट पर मौजूद मल्लाह राधे ने पुलिस को बताया कि ओमप्रकाश गुरुवार की सुबह चार बजे आया था। कहा कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है, जल्दी से गंगा पार करा दो। इस पर राधे ने ओमप्रकाश को अपनी नाव से गंगा पार कराया। पुलिस ने बताया कि ओमप्रकाश की पत्नी की मौत चार-पांच वर्ष पूर्व ही हो चुकी है। विदेशी महिला से दुराचार और हत्या के प्रयास का मामला सामने आते ही सूबे के गृह विभाग के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
7 of 9
gurgaon gang rape
जिला प्रशासन से घटना की रिपोर्ट तलब कर उपचार और देखरेख में किसी भी स्तर पर कोताही न बरतने का निर्देश दिया गया है। वहीं, विदेश मंत्रालय से जानकारी मिलने पर फ्रांसीसी दूतावास के अधिकारियों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से फोन पर घटना की जानकारी ली। इसके साथ ही महिला की सुरक्षा और उपचार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। वहीं, घटना को लेकर आईबी सहित अन्य खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय नजर आईं और ब्यौरा इकट्ठा कर प्रदेश और केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेजी गई।
8 of 9
rape attempt
काशी में विदेशी पर्यटक आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का निशाना बनते रहे हैं। 13 नवंबर 2015 को लंका थाना क्षेत्र के करौंदी में रूसी युवती डारया यूरिएवा प्रोकीना पर उसके दोस्त सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने सोते समय तेजाब उड़ेल दिया था। रूसी युवती से सिद्धार्थ शादी करना चाहता था लेकिन वह तैयार नहीं थी। 2014 में लंका क्षेत्र के नगवां में जापान के युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। 2013 में एक विदेशी युवती को भांग पिलाकर दुराचार किए जाने का मामला सामने आया।
इसके पहले न्यूजीलैंड की डायना को एक गाइड से प्रेम हुआ। मगर, बात बिगड़ी और गाइड ने डायना की हत्या कर उसका शव गाजीपुर स्थित अपने घर में दफना दिया था। पुलिस ने गाइड के घर से डायना का कंकाल बरामद किया था। इसके अलावा गंगा घाटों और शहर के व्यस्त बाजारों में महिला विदेशी पर्यटकों के साथ छेड़खानी की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। वहीं, गंगा घाटों और पक्कामहाल क्षेत्र की तंग गलियों में विदेशी पर्यटकों को ठगने और उनका सामान लेकर भागने की घटनाएं भी आए दिन सामने आती रहती हैं।