फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, कैसे बीएचयू छात्रों और दूकानदारों के बीच रणभूमि बना लंका

Sun, 19 Feb 2017 05:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 9
bhu baval - फोटो : अमर उजाला
छेड़खानी के विवाद में हुई मारपीट का मामला इस कदर गंभीर हो गया कि लंका में शनिवार की शाम सात से रात नौ बजे तक छात्रों और दूकानदारों में गुरिल्ला युद्ध के हालात बन गए। दोनों गुटों में दो घंटे में पांच बार मारपीट, पथराव और तोड़फोड़ के चलते मालवीय चौराहे से रविदास गेट तक की दूकानें धड़ाधड़ बंद हो गईं और भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

2 of 9
bhu baval - फोटो : अमर उजाला
चर्चा रही कि छात्रों ने पेट्रोल बम भी फेंका। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। उपद्रव बढ़ता देख एसएसपी और डीएम मौके पर पहुंचे और दस थानों की फोर्स के साथ छात्रों को लंका से बीएचयू परिसर में खदेड़ा गया। तनाव को देखते हुए बीएचयू गेट पर एहतियातन एक कंपनी पीएसी, छह थानों की फोर्स और क्यूआरटी तैनात की गई है।
विज्ञापन

3 of 9
bhu baval - फोटो : अमर उजाला
वहीं, देर रात इस मामले में तीन मुकदमे दर्ज किए गए। एसएसआई लंका विनोद बाबू मिश्र की तहरीर पर 20 नामजद और 50 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। छात्र यशवंत सिंह की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों और दूकानदारों की तहरीर पर भी अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज हुए।

4 of 9
bhu baval - फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है शुक्रवार की रात लंका में बीएचयू की एक छात्रा के साथ बाहरी युवक छेड़खानी कर रहे थे। इसका बीएचयू के स्नातक के कुछ छात्रों ने विरोध किया तो बाहरी युवकों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी थी। शनिवार की शाम छात्रा का पक्ष लेने वाले छात्र लंका स्थित एक चाय की दूकान पर खड़े थे।
विज्ञापन

5 of 9
bhu baval - फोटो : अमर उजाला
छात्रों का आरोप है कि शुक्रवार को धमकी देने वाले बाहरी लड़के 20 से 25 की संख्या में रविदास गेट की ओर से आए और उन पर डंडे और रॉड से हमला बोल दिया। किसी तरह से जान बचाकर छात्र बीएचयू परिसर की ओर भागे और साथियों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

6 of 9
bhu baval - फोटो : अमर उजाला
फिर क्या था, थोड़ी ही देर में सौ से ज्यादा की संख्या में छात्र परिसर से निकले और दूकानदारों के साथ मारपीट, पथराव और तोड़फोड़ शुरू कर दी। अचानक छात्रों के इस हमले से लंका में भगदड़ मच गई। दूकानों के शटर गिराकर दूकानदार अंदर छिप गए। ठेला और पटरी दूकानदार अपना सामान छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

7 of 9
bhu baval - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान छात्रों ने एक एटीएम, एक क्लीनिक और बाबू मौर्या की दूकान सहित एक दर्जन दूकानों और वाहनों पर पथराव कर तोड़फोड़ की। दर्जनों ठेलों का समान पलटकर नाली में गिरा दिया। हिम्मत कर पटरी दूकानदार भी आगे आए और फिर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर निशाना साध कर पथराव करने लगे।  

8 of 9
bhu baval - फोटो : अमर उजाला
पथराव में सीओ भेलूपुर राजेश श्रीवास्तव, सिपाही धीरेंद्र पांडेय सहित चार पुलिसकर्मियोें और 21 छात्रों, दूकानदारों और राहगीरों को चोटें आई हैं। स्थिति अनियंत्रित होती देख एसएसपी नितिन तिवारी लंका पहुंचे और छात्रों को खदेड़ा गया।
विज्ञापन

9 of 9
bhu baval - फोटो : अमर उजाला
उधर, माहौल कुछ शांत हुआ तो दूकानदार बाहर आए और आरोपी छात्रों पर कार्रवाई की मांग के लिए मालवीय प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठ गए। दूकानदारोें का कहना था कि चाय पीने के बाद पैसे के लेनदेन को लेकर छात्रों ने मारपीट शुरू की। एसएसपी ने आश्वस्त किया कि कोई भी उपद्रवी बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें