फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर : गहमर थाने में आधी रात तक चला बवाल, आगजनी, देखें तस्वीरें

Sun, 19 Feb 2017 04:22 PM IST
ब्यूरो, गाजीपुर, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
ghazipur baval - फोटो : अमर उजाला
सालों से सड़क की दुर्दशा झेल रहे गाजीपुर के गहमर इलाके के लोग शनिवार को सड़क हादसे के बाद आपे से बाहर हो गए थे। सैनिकों के इस गांव गहमर के लोगों का गुस्सा फूटा और थानाध्यक्ष की बोलेरो, चार ट्रक, दस बाइक तथा एक पिकप को आग के हवाले कर दिया। आगे की स्लाइड में देखें किस तरह हुई आगजनी और बवाल-
विज्ञापन

2 of 13
ghazipur baval - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर के गहमर थाने के 100 मीटर दूर शनिवार की शाम गड्ढे में ट्रक पलटने से एक बच्चे की मौत के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया। थाने के अंदर घुसकर वहां रखे कंप्यूटर, बाइक और मेज-कुर्सी को बाहर निकाल कर उसे भी आग के हवाले कर दिया। लोगों ने पुलिस पर पथराव ही नहीं किया, थाने में घुसकर पुलिस कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। ग्रामीणों का गुस्सा देखकर थाने में मौजूद पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

3 of 13
ghazipur baval - फोटो : अमर उजाला
डेढ़ घंटे बाद जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी जिले के एक दर्जन थानों की फोर्स और पीएसी लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद उपद्रवियों को खदेड़ने और स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस को ढाई घंटा लग गया। देर रात तक ट्रक के नीचे से एक बच्चे के शव और तीन को घायल अवस्था में निकाल लिया गया। घटना के दूसरे‌ दिन आज सुबह थाने में हर तरफ आगजनी और तोड़फोड़ के दृश्य देखने को मिले।

4 of 13
ghazipur baval - फोटो : अमर उजाला
स्‍थानीय लोग सहमे हुए हैं। उधर, इस संबंध में 30 नामजद सहित सैकड़ों लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। रात में पुलिस ने भी जमकर दमनात्मक कार्रवाई की और 50 से अधिक लोगों को उठाया। सभी को किसी सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। एहतियात के तौर पर घटनास्‍थल पर पीएसी और पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

5 of 13
ghazipur baval - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले भूसी लादकर बिहार से गाजीपुर जा रहा ट्रक थाने से 100 मीटर दूर यूनियन बैंक आफ इंडिया के पास गड्ढे में अचानकर पलट गया। इसी दौरान वहां से बाइक से दो बच्चों राजकुमार और प्रियंका को लेकर जा रहा खरवार निवासी सोनू ट्रक के नीचे दब गया। पैदल जा रहा इरशाद अहमद भी ट्रक की चपेट में आ गया। लोगों ने इसकी जानकारी थाने को दी और मदद की अपेक्षा की। बावजूद इसके पुलिस पौन घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

6 of 13
ghazipur baval - फोटो : अमर उजाला
उधर, तब तक मौके पर भीड़ इकट्ठी हो चुकी थी। लोग दबे हुए लोगों को निकालने में खुद को लाचार पा रहे थे। इससे ग्रामीण आग बबूला हो उठे। गांव वालों ने पहले वहां खड़े ट्रकों में तोड़फोड़ की और बाद में एक-एक कर आग लगा दी। इसके बाद भीड़ थाने पहुंच कर अंदर घुस गई और थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। थाने में रखे सामान को बाहर निकालकर उसे आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

7 of 13
ghazipur baval - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों के उग्र रूप को देख डरे-सहमे पुलिस कर्मी थाना छोड़कर भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने एक घंटे से अधिक समय तक गाड़ियों में तोड़फोड़ की। घटना के डेढ़ घंटे बाद जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री तथा पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र दुबे, एसपी सिटी केसी गोस्वामी, एसपी ग्रामीण अनिल सिसौदिया सहित एक दर्जन थानों की फोर्स, पीएसी सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़कर रात नौ बजे स्थिति पर काबू पाया।

8 of 13
ghazipur baval - फोटो : अमर उजाला
बाद में ट्रक के नीचे दबे लोगों को जब निकाला गया तो उसमें राजकुमार (06) पुत्र कमलेश राम की मौत हो गई, जबकि पांच साल की प्रियंका, सोनू और इरशाद को उपचार के लिए जिला अस्पातल भेजा गया। उधर, आईजी, वाराणसी जोन एन रविंद्रन ने बताया कि ट्रक के नीचे कुछ लोगों के दब जाने और एक बच्चे की मौत की सूचना है। स्थिति नियंत्रित कर ली गई है।

9 of 13
ghazipur baval - फोटो : अमर उजाला
बता दें ‌क‌ि यह जनपद की पहली घटना नहीं है, इसके पहले भी बिरनो थान के साथ हंसराजपुर और जमानिया पुलिस चौकी भी लोगों के गुस्से की शिकार बन चुकी हैं। जमानिया पुलिस चौकी में नाराज ग्रामीणों ने तो चौकी में आगजनी के साथ ही एक दरोगा की पीट-पीट कर बेरहमी से हत्या कर दी और पुलिस कर्मी का रायफल लूट ले गए थे।  

10 of 13
ghazipur baval - फोटो : अमर उजाला
पांच जनवरी 2010 को चंदौली जिला के ककरैत गांव से बनवासी अपनी मांगों के समर्थन में जुलूस लेकर जमानिया आ रहे थे। तब जमानिया पुलिस उन्हें जबरदस्ती रोकने लगी थी। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया था। गुस्साएं लोगों ने पुलिस को दौड़ा लिया। दारोगा टी रामाराव की इस कदर पिटाई कर दी थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया था।

11 of 13
ghazipur baval - फोटो : अमर उजाला
तब पुलिस कर्मियों की आधा दर्जन बाइकें जला दी गई थीं। उपद्रवी एक पुलिस कर्मी की राइफल भी लूट ले गए थे। इतना ही नहीं करीब पांच साल पहले बिरनो थाने के गोरयापारा के रहने वाले एक विद्यालय के प्रबंधक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। इस मामले में थाने पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे और हो-हल्ला करने लगे थे। इसी दौरान लोगों को शांत करने के लिए एक दारोगा ने फायरिंग कर दिया था।

12 of 13
ghazipur baval - फोटो : अमर उजाला
इससे आक्रोशित लोगों ने थाना परिसर की दीवार ढहाने के साथ ही परिसर में खड़े कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। करीब चार वर्ष पहले जंगीपुर थाना क्षेत्र के हंसराजपुर के रहने वाले एक युवक की मौत संदिग्ध अवस्था में हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को उठाया था। उनके बेकसूर होने की बात को लेकर दर्जनों ग्रामीण हंसराजपुर पुलिस चौकी पर पहुंच गए थे और पुलिस से उन्हें छोड़ने की मांग पर अड़ गए थे।
विज्ञापन

13 of 13
ghazipur baval - फोटो : अमर उजाला
इसको लेकर पुलिस और ग्रामीणों में झड़प शुरू हो गई थी। इस दौरान गुस्साएं लोगों ने पुलिस चौकी को आग के हवाले करते हुए एक पुलिस कर्मी की बाइक भी फूंक दी थी। इसी क्रम में शनिवार को गहमर थाना के पास पलटे ट्रक में चार लोगों के दबने की सूचना पर आक्रोशित लोगों ने गहमर थाना सहित कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें