महमूरगंज स्थित साड़ी के एक शोरूम का ऑफर न केवल वहां के कर्मचारियों के गले की फांस बन गया बल्कि लॉ एंड ऑर्डर के लिए भी संकट साबित हुआ। ‘सिर्फ एक रुपये का नोट लाइए साड़ी फ्री पाइए’ का पोस्टर देख लोगों की भीड़ टूट पड़ी।
विज्ञापन
2 of 6
one rupee sari
- फोटो : अमर उजाला
शोरूम कर्मचारी लोगों को टर्म एंड कंडीशन गिनाने लगे। पांच सौ रुपये की खरीद पर ऑफर की बात कहकर लोगों को लौटाने लगे तो मामला बिगड़ गया। धक्कामुक्की और झड़प शुरू हो गई। कर्मचारी शोरूम बंद कर भाग निकले।
विज्ञापन
3 of 6
one rupee sari
- फोटो : अमर उजाला
उधर शोरूम के बाहर भीड़ के चलते रथयात्रा मार्ग और महमूरगंज-सिगरा बाईपास जाम हो गया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। महमूरगंज स्थित श्री गोल्डेन थ्रेड शोरूम की ओर से ‘सिर्फ एक रुपये का नोट लाइए साड़ी फ्री पाइए’ ऑफर दिया गया था।
4 of 6
one rupee sari
- फोटो : अमर उजाला
शोरूम खुलते ही महिलाएं एक रुपये का नोट लेकर शोरूम गईं और साड़ियां चुनने लगीं। बाद में पता चला कि ऑफर कम से कम पांच सौ रुपये की खरीद पर है। इस पर महिलाएं भड़क गईं और कहा, बैनर पोस्टर में केवल एक रुपये के नोट की बात है।
विज्ञापन
5 of 6
one rupee sari
- फोटो : अमर उजाला
उधर फर्स्ट फ्लोर पर मौजूद शोरूम में प्रवेश के लिए सीढ़ियों से लेकर सड़क तक महिलाओं की लंबी कतार लगी थी। एक रुपये की शर्तों के बारे में उन्हें पता चला तो शोरशराबा शुरू कर दिया। माहौल बिगड़ता देख कर्मचारी शोरूम बंद कर भाग गए।
शाम को शोरूम खुला तो महिलाओं को बताया गया कि ऑफर अब खत्म हो गया है। यह एक दिनी ऑफर था। शोरूम के कर्मचारी विकास जायसवाल ने बताया कि बैनर, पोस्टर में टर्म एंड कंडीशन भी दर्ज था, पर महिलाएं मानने को तैयार नहीं थीं।