यूपी के जौनपुर जिले में बीते 15 दिसंबर को खेत से किशोरी की निर्वस्त्र लाश मिली थी। उसे गला दबाकर मारा गया था और घर से 500 मीटर दूर खेत में फेंक दिया गया था। पुलिस ने इस सनसनीखेज मर्डर का खुलासा सोमवार को कर दिया है। किशोरी की हत्या उसकी बड़ी बहन ने ही किया था। उसने पुलिस को जब इसका कारण बताया तो लोग सकते में आ गए। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें...
विज्ञापन
2 of 5
sister
- फोटो : अमर उजाला
मामला जौनपुर जिले के पवारा थाना क्षेत्र के बरेठी गांव का है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। लड़की के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। सोमवार को पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए एसपी केके चौधरी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने टीम गठित की थी।
विज्ञापन
3 of 5
sister
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस को किशोरी के परिवार पर शक था। पूछताछ के दौरान मृतका की बड़ी बहन घबरा गई। उससे कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गई। उसने पुलिस को बताया कि उसका अपने रिश्तेदारी के एक युवक रमेश यादव निवासी खजुरी थाना मछलीशहर से प्रेम संबंध है। छोटी बहन ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।
4 of 5
sister
- फोटो : अमर उजाला
उसने यह बात परिवार के लोगों को बताने की धमकी दी थी। इसी भय से उसे रास्ते से हटाने को ठान ली। घटना वाली रात वह बहन को लिवाकर खेत की तरफ गई थी। प्लानिंग के तहत उसका प्रेमी रमेश अपने दोस्त उमाशंकर सरोज निवासी खजुरी थाना मछलीशहर के साथ मौजूद था। तीनों ने मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
वारदात को दूसरा रूप देने के लिए उसके शरीर से कपड़े फाड़ कर अलग कर दिए और पास में रुपये और चप्पल रख दिया। पुलिस ने मृत किशोरी की बड़ी बहन और उसके प्रेमी के दोस्त उमाशंकर सरोज को गिरफ्तार लिया।