फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकेली रहती थी मां, घर लाैटे बेटे पर टूट पड़ा 'दुखाें का पहाड़'

Mon, 18 Dec 2017 07:29 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 3
मृतका का बेटा
यूपी के कानपुर ज‌िले में मुंबई जैसा ही एक द‌िल दहला देने वाला मामला सामने अाया है। यहां एक मह‌िला अकेली रहती थी। कुछ द‌िन बाद जब उसका बेटा घर लाैटा ताे मां का शव देखकर उसके स‌िर पर दुखाें का पहाड़ टूट पड़ा। ये रूह कंपा देने वाला मामला घाटमपुर कस्बे का है।     




 
विज्ञापन

सप्ताह में एक दिन घर आता है बेटा

2 of 3
डेमो पिक
घाटमपुर कस्बे‍ के जैतीपुर रोड निवासी स्वर्गीय इंद्रकुमार गोस्वामी की पत्नी मालती देवी (65) अपने घर में अकेली रहती थी। उनके तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। उनका एक बेटा भी है जयकिशन गोस्वामी है। वाे  रनियां (कानपुर देहात) की प्लास्टिक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। वह सप्ताह में एक दिन घर आता है। मालती घर में अकेले ही रहती थी। मूसानगर रोड के किनारे एक गुमटी में पान-मसाला बेचकर किसी तरह अपना गुजारा करती थी। रविवार की शाम वह दुकान बंद कर घर में सो गई। हर बार की तरह सोमवार की सुबह करीब 9 बजे बेटा जयकिशन रनियां से घर आया तो मकान का दरवाजा खुला हुआ था। वह अंदर पहुंचा तो देखा कि उसकी मां चारपाई पर मृत पड़ी है और उसके गले में ऊनी शाल कसा हुआ था। मां की दुकान का गुल्लक आंगन के एक कोने पर खुला पड़ा था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में अकेली रह रही वृद्धा की हत्या

3 of 3
डेमो पिक
​बेटे ने इसकी जानकारी पड़ोसियों और पुलिस को दी। वृद्धा की हत्या होने की जानकारी पाकर उसके घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घर में अकेली रह रही वृद्धा की हत्या की खबर पाकर सीओ आरके चतुर्वेदी, कोतवाल देवेंद्र कुमार द्विवेदी और कसबा चौकी इंचार्ज मोहम्मद नईम खान घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना भेजकर फोरेंसिक टीम को भी बुलवाया गया। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची कि लूटपाट के इरादे से घुसे बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। कोतवाल देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि मृतका के बेटे जयकिशन गोस्वामी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पुलिस घटना में किसी नशेबाज का हाथ होने की आशंका को लेकर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें