फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी का कातिल नाबालिग बेटा वाराणसी में पकड़ा, हत्या के पीछे निकला चौंकाने वाला कारण 

Sat, 09 Dec 2017 02:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
crime
नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र की गौड़ सिटी के एक फ्लैट में मां-बेटी की हत्या के बाद से लापता 11वीं के नाबालिग छात्र को पुलिस ने वाराणसी के दशाश्वमेध क्षेत्र से पकड़ा है। आगे की स्ला‌इड्स देखें...
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
वह शुक्रवार की सुबह वाराणसी पहुंचा था। नोएडा पुलिस ने वाराणसी पुलिस की मदद से उसको पकड़ा। पुलिस सूत्रों का कहना है कि किशोर ने मां-बेटी के कत्ल की बात कबूल कर ली है। वहां से टीम उसे लेकर ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना हो गई है। पुलिस वारदात के बाद से ही सर्विलांस की मदद से नाबालिग की लोकेशन पता करने का प्रयास कर रही थी। इसी बीच, पुलिस को उसकी फेसबुक प्रोफाइल से मदद मिली। इसके बाद टीम उसे पकड़ने के ‌लिए रवाना हुई। 
विज्ञापन

3 of 6
demo pic
मालूम हो कि मां-बेटी की हत्या बैट से हमला करके और फिर कैंची से कई वार करके बेरहमी से की गई थी। वारदात के बाद से नाबालिग बेटा लापता था। सोसायटी के सीसीटीवी कैमरे में वह 4 दिसंबर की देर रात अकेला बाहर निकलता हुआ दिखा था। पुलिस ने उसके खून से सने कपड़े घर के अंदर से ही बरामद किए थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, छात्र ने पूछताछ में बताया है कि उसने वारदात मोबाइल पर हाईस्कूल गैंगस्टर गेम खेलकर अंजाम दी थी। 

4 of 6
महिला की हत्या
आशंका है कि नाबालिग वारदात के बाद पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर वाराणसी पहुंचा।पुलिस सूत्रों ने बताया कि नाबालिग को लेकर लौट रही टीम ने हाईस्कूल गैंगस्टर गेम का गहन अध्ययन किया है। यह गेम शुरुआती स्टेज में स्कूल में शरारत के बाद अपराध करने, फिर बैग लेकर भागने व सबसे बड़ा गैंगस्टर बनने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन

5 of 6
मासूम की हत्या
इसके बाद पुलिस को चकमा देने और हमला करने की स्टेज हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि नाबालिग ने स्कूल और बाहर अपराध करने में कामयाब न होने पर घर में ही संगीन वारदात को अंजाम दे डाला और फिर पुलिस को चकमा देने का प्रयास किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
UP Police
गौतमबुद्ध नगर के एसएसपी लव कुमार का कहना है कि छात्र की लोकेशन वाराणसी में मिलने के बाद टीम वहां पहुंच गई थी। अब टीम छात्र को वाराणसी से ग्रेटर नोएडा लेकर लौट रही है। शनिवार को पूरी वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें