फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही-वाराणसी हाइवे पर भीषण हादसा, चार की मौत

Sun, 25 Dec 2016 05:33 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
major accident in bhadohi - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी-इलाहाबाद हाईवे पर लालानगर टोल प्लॉजा के समीप रविवार सुबह सवा आठ बजे ट्रेलर और ऑटो की टक्कर में ज्ञानपुर नगर से सटे मिल्की गांव के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को गोपीगंज सीएचसी से नाजुक हालत देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

2 of 5
accident in bhadohi - फोटो : अमर उजाला
घटना से नाराज लोगों ने जीटी रोड जाम कर दिया। खबर लगते ही तीन थानों की पुलिस, सीओ और एसडीएम औराई मौके पर पहुंच गए। समझाने-बुझाने पर करीब तीन घंटे बाद 11 बजे जाम समाप्त हुआ। सभी लोग एक ऑटो रिजर्व कर गोपीगंज के कोइलरा गांव में बीमार किसी रिश्तेदार को देखने जा रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
accident in bhadohi - फोटो : अमर उजाला
ज्ञानपुर नगर से सटे मिल्की गांव निवासी रमेश शर्मा ने कोइलरा के एक बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए शनिवार शाम को ऑटो रिजर्व किया। रविवार सुबह सात बजे ये आटो से निकले। सुबह करीब सवा आठ बजे लालानगर के समीप जीटी रोड के उत्तरी लेन पर ओवरटेक के चक्कर में ट्रेलर आरजे 19 जीबी 5721 ने आटो यूपी 66 पी 3309 के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी।

4 of 5
accident in bhadohi - फोटो : अमर उजाला
इससे ऑटो में सवार राधा (35) पत्नी राकेश, कुसुम (30) पत्नी पंकज, विमला (52) पत्नी रामू, अमन उर्फ छोटू (छह) पुत्र पंकज  की मौत हो गई जबकि रमेश शर्मा (45),मीनू (35 )पत्नी छविनाथ, गुड्डी (24) पत्नी अमित, अमित (30) और ऑटो चालक संतु यादव (32) घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची गोपीगंज थाने की पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
accident in bhadohi - फोटो : अमर उजाला
हालत चिंताजनक होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर घटना के बाद नाराज लोगों शव को राजमार्ग पर रखकर उत्तरी लेन को जाम कर दिया। विवाद बढ़ता देख औराई, ऊंज, गोपीगंज और ज्ञानपुर थाने की पुलिस और पीएसी के जवान मौके पर पहुंच गए। समझाने पर करीब तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें