फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के लिए लड़की देखने गया था लड़का, पसंद आ गई चचेरी बहन, फिर...

Sun, 02 Jul 2017 10:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
1 of 6
marriage
शादियों में इन दिनों कब क्या हो जाए, कहा नहीं जा सकता। ताजा वाकया यूपी के जौनपुर जिले का है। यहां एक लड़का, शादी के लिए लड़की देखने गया था लेकिन पसंद दूसरी आ गई। इसके बाद जो हुआ वो पूछिए ही मत...
विज्ञापन

2 of 6
marriage
जफराबाद कस्बे से सटे एक गांव के परिवार में काफी चहल पहल थी। हर आदमी व्यस्त था। और होता भी क्यों नहीं शादी के लिए लड़की देखने लड़का जो आ रहा था। मेहमानों के स्वागत के लिए लड़की के यहां मिठाई और तरह-तरह के व्यंजन बनाए जा रहे थे।
विज्ञापन

3 of 6
marriage logo
गुरुवार को दुल्हन पसंद करने के लिए तय समय पर लड़के वाले जफराबाद से आए थे। लड़की वालों को एक नजर में लड़की पसन्द आ गई। उन्होंने अपनी तरफ से रिश्ता तय करने का वादा भी कर दिया। लेकिन इस विवाह में अगुआ ने सारे बने बनाए पर पानी फेर दिया।

4 of 6
marriage
अगुआ दूल्हे के छोटे भाई के लिये पास ही में स्थित लड़की के चाचा के घर, यानी चचेरी बहन, से रिश्ते की बात करने पहुंच गए। बस यहीं बात बिगड़ गई। दूल्हे को चचेरी बहन पंसद आ गई। हालांकि गुरुवार को लड़के वाले बिना कुछ स्पष्ट किए वापस चले गए।
विज्ञापन

5 of 6
demo pic - फोटो : अमर उजाला
बाद में शुक्रवार को लड़के वालों ने पहले रिश्ते को कैसिंल करते हुए चचेरी बहन से रिश्ता तय होने का संदेश भेजा तो बात बिगड़ गई। एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए लड़की पक्ष के दोनों परिवारों की महिलाओं के बीच में कहासुनी सुनी हो गई। बाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shadi - फोटो : amar ujala
बस्ती के कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामले को शांत कराया। जफराबाद पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। न ही किसी ने कोई तहरीर दी है। वहीं यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें