बनारस में एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को घर बुलाया। प्रेमी उसके घर पहुंचा और फिर उसके बाद जो हुआ वह किसी ने भी नहीं सोचा होगा। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
कोरौता गांव निवासी सिंचाई विभाग में अमीन राजकुमार राम और ममता देवी के तीन बेटों में सबसे बड़ा मोहित का तीन साल से भड़ाव की एक युवती से प्रेमप्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
3 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मोहित के परिजनों के अनुसार दोनों परिवार शादी के लिए तैयार थे लेकिन युवती का भाई नाखुश था। बुधवार की भोर चार बजे के लगभग युवती का फोन मोहित के मोबाइल पर आया कि तुम अपनी फोटो लेकर घर आ जाओ, हमारे मां-बाप शादी के लिए तैयार हैं।
4 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मोहित ने यह बात अपने पिता को बताई और युवती के घर चला गया। मोहित के घर पहुंचने के बाद युवती के परिजनों ने उसकी लाठी-डंडा व रॉड से पिटाई की और मरणासन्न हाल में फेंक दिया। 5:30 बजे के लगभग मोहित के परिजनों के पास सूचना आई कि वह मरणासन्न अवस्था में बनकट रेलवे क्रासिंग के पास पड़ा है तो उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
5 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
परिजन जंसा थाने पहुंचे तो पुलिस ने लोहता थाने का मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया। लोहता पुलिस ने जंसा थाने का मामला बताया तो परिजन आक्रोश में आ गए। वहीं हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग लेकर परिजनों ने कोरौता बाजार में शव रख कर वाराणसी-भदोही मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
6 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पाकर एसपी ग्रामीण अमित कुमार कोरौता बाजार पहुंचे। लगभग तीन घंटे के बाद जंसा थाने में सात लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज हुआ तब शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस मामले के तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
7 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मोहित की मां की तहरीर पर जंसा थाने में तेजबहादुर, राजबहादुर, खिचड़ू, गंगवा, चिंकू, संदीप और अविनाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जंसा इंस्पेक्टर ने बताया कि विवेचना के दौरान युवती का नाम भी बतौर अभियुक्त शामिल किया जाएगा।
यह भी कहा जा रहा है कि मोहित ने हाईस्कूल के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी लेकिन युवती की पढ़ाई जारी रही और उसने स्नातक कर लिया। ग्रामीणों का कहना था कि इसी बात को लेकर युवती की शादी उसके परिजन मोहित से नहीं करना चाहते थे तो समझाबुझाकर शादी से मना कर दिए होते। मोहित की हत्या करने की क्या जरूरत थी।