यूपी के आजमगढ़ जिले से ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुन आपके भी होश उड़ सकते हैं। एक युवती के साथ गांव के ही युवकों ने साल भर पहले गैंगरेप किया और वीडियो बनाया। युवती की शादी अभी बीते हफ्ते हुई। अभी उसके हाथों की मेंहदी भी नहीं छूटी थी कि दुष्कर्म करने वाले युवकों ने वीडियो उसके पति के मोबाइल पर भेज दिया। वीडियो सामने आने के बाद पति ने उस पीड़िता को घर से निकाल दिया। पीड़िता न्याय की गुहार लगाने मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंची थी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 6
rape victim
पीड़िता का आरोप है कि 2017 में उसके साथ गांव के ही तीन युवकों ने दुष्कर्म किया था। मुकदमा भी गंभीरपुर थाने में दर्ज कराया गया था। मेडिकल मुआयना से लेकर उसका बयान भी दर्ज कराया गया, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
3 of 6
शादी का झांसा देकर दुराचार
- फोटो : Demo Photo
दुष्कर्म के दौरान ही युवकों ने वीडियो भी बना लिया था। वीडियो के आधार पर वे उस पर कहीं और शादी न करने का दबाव भी बनाते रहते थे। इसके बाद भी परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। बीते 26 अप्रैल को उसका ब्याह मेंहनगर थाना क्षेत्र में हुआ।
4 of 6
एमएमएस
- फोटो : सांकेतिक चित्र
विवाह के बाद वह विदा होकर पति के साथ ससुराल पहुंची। अभी उसके हाथों की मेंहदी भी नहीं छूटी थी कि दुष्कर्म करने वाले युवकों ने वीडियो उसके पति के मोबाइल पर भेज दिया। फिर क्या था दुष्कर्म की पूर्व में शिकार हो सकी युवती को पति ने भी ठुकरा दिया और उसे उसके मायके भेज दिया।
विज्ञापन
5 of 6
मोबाइल वीडियो, एमएमएस
- फोटो : फाइल फोटो
पीड़िता ने गंभीरपुर थाना पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया और न्याय दिलाने की मांग की। पीड़िता का कहना था कि अब तक जिंदगी बर्बाद हो गई है। न्याय नहीं मिला तो आत्महत्या के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा।
सीओ सदर मो. अकमल खां का कहना है कि पूर्व में दुष्कर्म का मुकदमा थाने पर दर्ज हुआ है, जिसकी विवेचना चल रही है। अब वीडियो वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है तो इसकी भी जांच करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का विवेचक को निर्देश दे दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाया जायेगा।