काशी में कुछ अराजक तत्वों ने एक बार ‘अतिथि देवो भव:’ की परंपरा को धक्का पहुंचाया है। विदेशी पर्यटकों के साथ हो रही वारदातों के कारण हफ्ते भर में तीसरी बार काशी शर्मसार हुई। इस बार अस्सी घाट के सामने गंगा पार अर्जेंटीना निवासी साध्वी से तीन युवकों ने सामूहिक दुराचार करने की कोशिश की। आगे की स्लाइड्स देखें...
विज्ञापन
2 of 6
जापानी पर्यटक अकीहीरो टनाका
- फोटो : अमर उजाला
अस्सी घाट पर शनिवार को तीन युवकों ने विदेशी महिला के साथ गैंगरेप करने का प्रयास किया। महिला ने युवकों से काफी अनुनय-विनय किया और पास मौजूद रुपये युवकों को दे दिए तो तीनों उसे छोड़कर भाग निकले। किसी तरह अस्सी घाट स्थित पुलिस चौकी पहुंची विदेशी महिला ने आपबीती पुलिस को सुनाई और बगैर तहरीर दिए ही वापस चली गईं।
विज्ञापन
3 of 6
खुद लाठियां खाईं, विदेशी मेहमानों को नहीं आने दी खरोंच
- फोटो : अमर उजाला
विदेशी पर्यटकों के साथ हो रही वारदातों के कारण हफ्ते भर में तीसरी बार काशी की ‘अतिथि देवो भव:’ की पंरपरा को ठेस पहुंची। बीते रविवार को शिवाला स्थित गेस्ट हाउस में ठहरे छह सदस्यीय फ्रांसीसी पर्यटक दल के साथ मिर्जापुर के लखनिया दरी में छेड़खानी और हिंसा हुई।
4 of 6
फ्रांसीसी नागरिक
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बुधवार को सारनाथ आए जापानी पर्यटक को फर्जी गाइड ने लूट लिया। पुलिस अभी इनसे उबरी नहीं थी कि शनिवार की शाम अचानक अस्सी घाट के सामने गंगा पार अर्जेंटीना की महिला के साथ लूटपाट और गैंगरेप के प्रयास का मामला सामने आ गया।
विज्ञापन
5 of 6
जापानी पर्यटक अकीहीरो टनाका
- फोटो : अमर उजाला
एक हफ्ते में हुई ये तीन वारदातें ही इस बात की गवाही दे रही हैं कि संस्कृति की राजधानी कही जाने वाली काशी में विदेशी सैलानियों की सुरक्षा के प्रति पुलिस-प्रशासन किस कदर बेपरवाह है। जलस्तर कम होने के साथ ही गंगा पार बालू के टीले पर घूमने-फिरने और मौज-मस्ती करने वालों का रेला उमड़ता है।
फ्रांसीसी नागरिक के साथ मनबढ़ो से लोहा लेने वाली साहसी बेटियां
- फोटो : अमर उजाला
इसे देखते हुए यहां कई अस्थाई दुकानें भी खुल गई हैं। मगर, सुरक्षा के मद्देनजर कोई इंतजाम नहीं हैं। यहां तक कि पुलिस कभी झांकने तक नहीं जाती कि उस पार रेत पर आखिर हो क्या रहा है। ऐसे में किसी भी दिन यहां बड़ी वारदात की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।