फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रिंक कर के 150 की स्पीड से ड्राइव कर रहे रईसजादे ने किया सिपाही को गंभीर रूप से घायल, ये हुआ अंजाम

Sun, 17 Dec 2017 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
car accident - फोटो : हिमांशु सोनी
दक्षिण-पश्चिमी जिले के वसंत कुंज इलाके में शुक्रवार की देर रात और शनिवार तड़के नशे में धुत रईसजादे की तेज रफ्तार कार ने कहर बरपा दिया। शराब के नशे में कार को 150 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा की स्पीड पर दौड़ा रहे 34 साल के रईसजादे अखिलेश लोहिया ने तीन बेरीकेड्स को उड़ाने के बाद सिपाही को टक्कर मार दी। कार की रफ्तार इतनी थी कि आर्मर जैसा बेरीकेड (लोहे का बुलेटप्रूफ बेरीकेड) काफी दूर जाकर गिरा था।
विज्ञापन

2 of 7
car accident - फोटो : हिमांशु सोनी
सिपाही को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत बेहद गंभीर है और वह आईसीयू में भर्ती है। आरोपी को गिरफ्तार कर 30 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नेल्सन मंडेला मार्ग पर वसंत कुंज (नार्थ) थाने में तैनात सिपाही भूप सिंह, हवलदार किशोरी लाल व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ पिकेट लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। साउथ एक्स निवासी व्यवसायी अखिलेश लोहिया शादी में शामिल होकर छतरपुर जा रहा था।
विज्ञापन

3 of 7
car accident - फोटो : हिमांशु सोनी
उसने जमकर शराब पी रखी थी। बताया जा रहा है कि उसकी नई सफेद रंग की स्कोडा सुपर्व कार की स्पीड 150 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा थी। उसने पहले एक के बाद एक तीन पुलिस बेरीकेड्स को टक्कर मारी और फिर सिपाही भूप सिंह को। टक्कर मारने से पहले हवलदार किशोरी लाल ने अखिलेश को रुकने का इशारा किया था। पुलिस के मुताबिक, अखिलेश लोहिया ने इतनी शराब पी रखी थी कि वह मौके से भाग नहीं पाया। उसे वहीं पकड़ लिया गया। सिपाही भूप सिंह को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

4 of 7
car accident - फोटो : हिमांशु सोनी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, भूप सिंह की कई पसलियां टूटने के अलावा कई जगह फैक्चर हैं। शरीर व सिर पर भी गंभीर चोटें हैं। इस हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई थी। टक्कर मारने के बाद कार पलट गई थी। व्यवसायी ने कार अभी खरीदी थी। उसे अभी रजिस्ट्रेशन नंबर भी नहीं मिला है। 
विज्ञापन

5 of 7
car accident - फोटो : हिमांशु सोनी
कार पलटने के बावजूद नहीं आईं चोटें
व्यवसायी अखिलेश लोहिया के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, खतरनाक ढंग से गाड़ी चलाने, सड़क दुर्घटना, चोट पहुंचाने, शराब पीकर गाड़ी चलाने, लाइसेंस नहीं होने और सरकारी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया था। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 30 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कार पलटने के बावजूद अखिलेश लोहिया को चोटें नहीं आई हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
car accident - फोटो : हिमांशु सोनी
टक्कर से टूट गए अन्य बेरीकेड्स
कार की स्पीड कितनी खतरनाक थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने आर्मर जैसे बेरीकेड्स को उड़ा दिया था। ये बेरीकेड्स भी कार से दूर जाकर गिरा था। इस बुलेटप्रूफ बेरीकेड का वजन करीब छह क्विंटल होता है। यह बहुत ही सख्त लोहे से बना होता है। कार की टक्कर से अन्य बेरीकेड्स टूट गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
car accident - फोटो : हिमांशु सोनी
तीन वर्ष पहले हुई थी भूप सिंह की शादी
मूल रूप से अलवर, राजस्थान के रहने वाले सिपाही भूप सिंह की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। 25 वर्षीय भूप सिंह की तीन वर्ष पहले ही शादी हुई थी और उनका डेढ़ वर्ष का एक बेटा है। साथियों के मुताबिक, भूप सिंह अपनी ड्यूटी बहुत मुस्तैदी से करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें