उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में गुस्से ने एक परिवार की खुशियां छीन ली। यहां पर एक ससुर ने अपनी बहु को छोटी सी बात पर कुल्हाड़ी से काट डाला। मामला जिले के चोपन थाना क्षेत्र के कोटा बभनमरी टोला का है। आगे की स्लाइड्स में जानें मामला...
विज्ञापन
2 of 5
UP Police
कोटा बभनमरी टोला में बुधवार की शाम पांच बजे एक ससुर ने अपनी बहु को कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद ससुर खुद थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
3 of 5
crime scene
बुधवार की शाम पांच बजे के करीब फूल कुमारी (25) घर का कामकाज निबटा रही थी। इसी बीच उसका ससुर रामलाल वहां पहुंचा। रामलाल ने बेटे रघुनाथ के बारे में बहू से पूछताछ की और इसी को लेकर विवाद हो गया।
4 of 5
demo pic
इसके बाद ससुर ने पास में पड़ी कुल्हाड़ी उस पर चला दी। गंभीर रूप से घायल फूल कुमारी को चोपन अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
एसपी आरपी सिंह ने बताया कि रघुनाथ पिछले 20 दिनों से घर नहीं आया था। ससुर ने बहू से पूछताछ की और दोनों में विवाद हो गया। रामलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।