यूपी और एमपी की सीमा पर शनिवार को हुई गैंगरेप की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। सोनभद्र में स्थित झिंगुरदह प्राचीन हनुमान मंदिर पर शनिवार दोपहर दर्शन करने गये एक युवक और उसकी मंगेतर के साथ आधा दर्जन से अधिक नकाबपोशों ने पहले मारपीट की। फिर युवक को पेड़ से बांधकर मंगेतर के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 7
डेमो
- फोटो : amar ujala
मामले की सूचना पुलिस को दी गई है लेकिन मामले में न तहरीर पड़ी है और न ही मुकदमा दर्ज हुआ है। एसपी आरपी सिंह का कहना है कि मामले की उन्हें जानकारी है। उन्होंने सीओ को जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
3 of 7
beat
शक्तिनगर निवासी युवक शनिवार की दोपहर अपनी मंगेतर के साथ हनुमान मंदिर पर दर्शन करने गया। मंदिर का कपाट दोपहर में बंद होने के कारण मंदिर परिसर के पास बने सीढ़िय़ों पर दोनों लोग बैठकर बात कर रहे थे।
4 of 7
डेमो
- फोटो : डेमो
इसी दौरान आठ दस लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर आये और युवक के गले पर चाकू रखते हुए उन्हें जंगल में ले गये। शोर मचाने का प्रयास करने पर दोनों के साथ मारपीट की। उसके बाद युवक को एक पेड़ से बांध दिया और युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद सभी नकाबपोश फरार हो गये।
विज्ञापन
5 of 7
Rape in India
घटना के बाद दोनों ने मामले की सूचना अनपरा थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे अनपरा के दो सिपाहियों ने उन्हें एक निजी अस्पताल जाने के लिए कहा लेकिन उन्होंने जाने से इनकार कर दिया। बाद में वे थाने गए और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। युवक के अनुसार लड़की उनकी मंगेतर थी। कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने सगाई की थी।
विज्ञापन
6 of 7
Rape Case
बता दें कि इसके पहले भी ऐसी वारदातें हो चुकी हैं। झिंगुरदह हनुमान मंदिर पर इससे पूर्व भी एक दर्जन से अधिक मामले मारपीट सहित छिनैती की हो चुकी है। इसके बाद भी मंदिर परिसर में सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। आये दिन यहां घटनाएं होती रहती हैं।
सूत्रों की मानें तो इन घटनाओं में भी सामूहिक दुष्कर्म की बातें सामने आयी थी पर लोकलाज के भय से कुछ दम्पतियों ने दुष्कर्म को खारिज करते हुए मारपीट व छिनैती की घटना को ही स्वीकारा था।