फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की जिद पर घोंटा मोहब्बत का गला, गोरखपुर से लाकर आजमगढ़ में फेंका

Thu, 22 Nov 2018 01:13 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 5
azamgarh - फोटो : अमर उजाला

प्रेम-संबंधों में युवती ने शादीशुदा प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया, तो उसने बेरहमी से युवती की हत्या कर दी। गोरखपुर निवासी युवती को मार डालने के बाद आजमगढ़ आया और एक खेत में उगी झाड़ियों के बीच फेंक कर फरार हो गया। युवक के इस कृत्य में उसके एक दोस्त ने भी साथ दिया। सात नंवबर को हुए इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने बुधवार को कर दिया।  आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
विज्ञापन

2 of 5
azamgarh - फोटो : अमर उजाला


आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के दानचिली दान चिलबिली गांव के सिवान में सात नवंबर की सुबह गन्ने के खेत में युवती का शव मिला था। युवती की पहचान होने के बाद से ही पुलिस घटना के खुलासे में जुटी थी। बुधवार को गिरफ्तार किए गए बोलेरो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद कर रही थी। 



 
विज्ञापन

3 of 5
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
जिद से परेशान प्रेमी ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस युवती के प्रेमी और दोस्त की तलाश में जुटी हुई है। सात नवंबर को चिलबिली गांव के एक खेत में 24 वर्षीय युवती की लाश मिली थी। युवती की शिनाख्त गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र की सपना चंद सिंह के रूप में हुई थी। जांच पड़ताल के दौरान देवरिया जिले के रहने वाले एक बोलेरो चालक के नाम की जानकारी होने पर बुधवार को उसे हिरासत में लिया गया।

 

4 of 5
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि सपना का देवरिया जिले के एक शादीशुदा युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह शादी करने की जिद कर रही थी। सपना का प्रेमी अपने एक अन्य मित्र के साथ पांच नवंबर को उसे बोलेरो से लेकर पहले लाटघाट बाजार पहुंचा। यहां सभी ने साथ बैठकर नाश्ता किया। इसके बाद बोलेरो रौनापार, चांदपट्टी, बाजार गोसाई होते हुए तहरीरापुर गांव के पास पहुंची। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
UP Police
आरोपियों ने बोलेरो चालक को गाड़ी खड़ी रखने और सपना को उसके रिश्तेदारों से मिलाने की बात कहकर चल दिए और करीब डेढ़ घंटे बाद वापस लौटे और बोलेरो में बैठकर चले गए। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गुत्थी लगभग सुलझ चुकी है। सपना के प्रेमी और उसके दोस्त की तलाश जारी है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें