azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के दानचिली दान चिलबिली गांव के सिवान में सात नवंबर की सुबह गन्ने के खेत में युवती का शव मिला था। युवती की पहचान होने के बाद से ही पुलिस घटना के खुलासे में जुटी थी। बुधवार को गिरफ्तार किए गए बोलेरो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद कर रही थी।