फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज था प्रेमी, उठाया खौफनाक कदम

Sun, 09 Jul 2017 10:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 6
प्यार
यूपी के आजमगढ़ जिले में प्रेमिका की शादी तय हो जाने से नाराज एक प्रेमी ने ऐसी हैवानियत कर डाली जिससे इंसानियत भी शर्मसार हो जाए। उसने प्रेम के पवित्र रिश्ते को दागदार कर दिया। आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

2 of 6
प्रेम राश‌िफल
प्रेम में अंधा महातम यादव आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छतरपुर गांव का निवासी है। वह नीलम नाम की लड़की से प्रेम करता था। दोनों ने साथ जीने और मरने की कसमें खाई थीं। लेकिन नीलम के घर वालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी।
विज्ञापन

3 of 6
हत्या
इससे महातम नाराज हो गया। उसने 25 जून की रात नीलम को मिलने के लिए बुलाया और गमछे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। वह यहीं पर नहीं रुका। उसने दो दिनों तक उसकी लाश छिपाए रखा। बाद में उसके घर के पास बाजरे के खेत में लाकर फेंक दिया।

4 of 6
Mobile
उसे उम्मीद थी कि इससे किसी को उस पर शक नहीं होगा। 27 जून को नीलम की लाश बरामद हुई। तभी से पुलिस घटना के खुलासे में जुट गई। नीलम के मोबाइल के काल डिटेल से पता चला कि महातम ने उसे आखिरी बार फोन किया था।
विज्ञापन

5 of 6
crime news
पुलिस जब महातम के घर पहुंची तो वह फरार था। पुलिस का शक और गहरा गया और महातम की तलाश शुरू हो गई। शुक्रवार को जीयनपुर कोतवाली पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली तो पुलिस बाबा ढाबे के पास छापेमारी कर महातम को गिरफ्तार कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
crime with woman
पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस महातम की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त गमछा बरामद कर लिया गया। वह कहीं भागने की फिराक में खड़ा था। इलाके के लोग इस घटना से स्तब्‍ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें