एक महिला को 40 दिन तक होटल में बंधक बनाकर उसके साथ देह व्यापार कराया गया, आरोप भाजपा नेता पर लगा है। महिला ने भाजपा नेता पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए है पढ़िए
विज्ञापन
2 of 7
रेप
मामला पंजाब के गुरदासपुर का है। महिला ने पुलिस को बताया है कि भाजपा सरपंच और उसके साथियों ने नशे का डोज देकर पीड़िता के साथ दुराचार भी किया।
विज्ञापन
3 of 7
रेप
- फोटो : DEMO Pics
महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि गांव झंडेचक्क के मौजूदा भाजपा सरपंच जोगिंद्रपाल ने उसे एक होटल में बंधक बनाकर रखा। होटल में बंधक बनाकर उसे नशे का डोज दिया जाता था। उसके साथ देह व्यापार कराया गया।
4 of 7
रेप
- फोटो : DEMO Pics
महिला ने बताया कि डेढ़ माह पहले उसके ही गांव के तीन युवकों ने दवाई दिलाने के बहाने अपनी कार में बैठाया था। कार में युवकों ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। ड्रिक में नशीला पदार्थ होने के कारण उसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद वे उसे रात को दीनानगर हाईवे पर स्थित होटल में ले गए।
विज्ञापन
5 of 7
रेप
- फोटो : DEMO Pics
वहां होटल के मालिक व भाजपा नेता जोगिंद्रपाल, अजय कुमार, सनी, डैनी व विनोद कुमार ने दुराचार किया। महिला ने बताया कि आरोपियों ने देह व्यापार का धंधा करवाने के लिए उसका सौदा दिल्ली की किसी पार्टी से किया था।
विज्ञापन
6 of 7
इस तरह वह आरोपियों के इशारे पर होटल में आने वाले ग्राहकों का शिकार बनती गई। इसी बीच होटल में ग्राहक बनकर आए एक व्यक्ति ने व्यथा सुन उसकी मदद की और पुलिस के सहयोग से वह मुक्त हो सकी।
पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर भाजपा नेता समेत छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने होटल पर दबिश देकर एक आरोपी विनोद कुमार को दबोच लिया। जबकि चार अन्य भागने में कामयाब रहे। इस संबंध में एसएसपी भूपिंदर सिंह विर्क ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।