फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्प मेले में कारीगरी ने लोगों का मन मोहा, स्टॉलो पर ठिठके कदम, देखें तस्वीरें...

Mon, 06 Nov 2017 02:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
श‌िल्प मेला - फोटो : अमर उजाला
साइकल की तीली के बेस पर जूट से तैयार गुडि़यों और देवी-देवताओं के स्टॉल पर हर कदम ठिठक रहे हैं। यह हर उम्र को पसंद आ रही। बच्चे इसे अपने खेल में शामिल करने के लिए खरीदारी कर रहे तो महिलाएं घर की सजावट के लिए। पूजा पाठ के दृष्टिकोण से भी इसकी जमकर खरीदारी हो रही है। बनारस में लगे शिल्प मेले में यह नजारा आम है। आगे की स्लाइड्स देखें...
विज्ञापन

2 of 5
श‌िल्प मेला - फोटो : अमर उजाला
राज्य पुरस्कार प्राप्त गिरजा देवी और उनकी दो बेटियां इस काम में लगी हैं। स्टाल पर मां दुर्गा, राधा-कृष्ण, मीरा, गोपियां, गांव की महिलाओं की आकृति हर किसी को अपनी ओर खींच रही हैं। स्टॉल संचालक कानपुर के श्रीकृष्ण गुप्ता ने बताया कि 100 और तीन सौ में यह मूर्तियां मिल रही हैं। वहीं बगल के ही स्टॉल पर देश के आदिवासियों और जनजातियों की कला की झलक आम है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
श‌िल्प मेला - फोटो : अमर उजाला
राज्य सरकार की सहायता प्राप्त ट्राइफेड इंडिया के स्टॉल पर विभिन्न प्रदेश की जनजातियों द्वारा निर्मित गर्मी के वस्त्र आम लोगों के लिए उपलब्ध हैं। इनमें सदरी, साड़ी, कुर्ते, शर्ट आदि शामिल हैं। मध्य प्रदेश का प्रसिद्ध बाघ सूट भी यहां मिल रहा है। एक हजार से लेकर छह हजार रुपये तक के कपड़े यहां उपलब्ध है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। 

4 of 5
श‌िल्प मेला - फोटो : अमर उजाला
उधर कश्मीरी पश्मिना पहले की ही तरह खास बनी हुई है। आठ हजार रुपये से शुरू होने वाले सॉल एक खास क्लास द्वारा खूब पसंद किए जा रहे हैं। वहीं सूट और कश्मीरी फेरे की भी खरीदारी हो रही है। गंगा महोत्सव के अंतर्गत एक नवंबर से शुरू हुए 10 दिवसीय शिल्प मेले में शनिवार तक का व्यापार 23 लाख के पार पहुंच गया है। कुल 380 स्टॉल लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श‌िल्प मेला - फोटो : अमर उजाला
रविवार को मेले में जबरदस्त भीड़ दिखी। राजस्थान के शिल्पी ने रविवार को ईमानदारी की मिसाल पेश की। शिल्प मेले में खरीदारी करने आए एक उपभोक्ता के 2500 रुपये रवी कुमार डाभी के स्टॉल नंबर 20 के सामने गिर गए। जब शिल्पी की नजर पैसों पर पड़ी और उसने कंट्रोल रूम को जाकर यह पैसे दिए। एनाउंस किया गया और कंट्रोल रूम में पहुंचे व्यक्ति को उसका पैसा वापस कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें