फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Vaccination: बनारस में 30 केंद्रों पर पर लगाया गया कोरोना का टीका, स्वास्थ्यकर्मी दिखे उत्साहित

Thu, 04 Feb 2021 05:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
बीएचयू में टीका लगवाते प्रो.समीर त्रिवेदी - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में गुरुवार को बीएचयू, दीनदयाल अस्पताल समेत 30 केंद्रों पर करीब पांच हजार लोगों को टीका लगाया गया। इसके लिए बुधवार दोपहर तक सभी केंद्रों पर टीका पहुंच गया। उधर देर शाम सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने केंद्रों पर तैनात नोडल अधिकारियों से व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

2 of 5
इस बीच टीका लगवाने वाले चिकित्सक भी बहुत उत्साहित दिखे। उन्होंने न केवल सबसे पहले केंद्र पर पहुंचकर टीका लगावाया, बल्कि इसके लिए और लोगों को भी आगे आने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो दिन में पहले चरण के करीब सात हजार से अधिक लोगों को मैसेज भेजा गया है, जबकि दूसरे चरण के टीकाकरण की शुरूआत पांच फरवरी को होगी और इस दिन दूसरे चरण के भी दो हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि निर्धारित केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक टीका लगाया गया है। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण करवाने का निर्देश दिया गया।

4 of 5
छह दिन पहले लगवाया था टीका, कामकाज में परेशानी नहीं
जिले में अब तक चलने वाले टीकाकरण अभियान में करीब 7706 लोग टीका लगवा चुके हैं। सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों की सेहत पर कोई दुष्प्रभाव नहीं है। सीएमओ कार्यालय में तैनात कर्मचारी विजय कुमार, संजय शाहू, सहायक मलेरिया अधिकारी केके राय, हितेश शर्मा, चंद्रसेन भारती, चीफ फार्मासिस्ट अनिल राय आदि लोगों ने 28-29 जनवरी को टीका लगवाया था, अब सभी लोग पूरी तरह फिट हैं। हर दिन कार्यालय आ रहे हैं लेकिन किसी को कोई परेशानी नहीं है। विजय कुमार, संजय शाहू ने बताया कि सभी को टीका लगवाने के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित है। इसके लगवाने के बाद सेहत पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। सहयोगी चिकित्सकों, कर्मचारियों को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है। - डॉ. प्रसन्न कुमार, एसआईसी, मंडलीय अस्पताल

कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण मिलने के बाद बहुत खुशी हो रही है। टीकाकरण को लेकर कुछ लोगों द्वारा अफवाह फैलाई जा रही है। इससे लोगों को बचना चाहिए। - डॉ. एके मौर्या, एडिशनल सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें