कोरोना महामारी की भयावहता के बावजूद रोजाना गंगा घाटों पर लापरवाही नजर आ रही है। गंगा तट के प्रमुख घाटों पर पाबंदी के बावजूद रोजाना स्नान करने वालों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
1 of 5
सुबह स्नान और टहलने के लिए पहुंच रहे लोग
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी की भयावहता के बावजूद बनारस के गंगा घाटों पर कोरोना कर्फ्यू का पालन नहीं किया जा रहा है। रोजाना गंगा घाटों पर लापरवाही नजर आ रही है। गंगा तट के प्रमुख घाटों पर पाबंदी के बावजूद रोजाना स्नान करने वालों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
2 of 5
सुबह स्नान और टहलने के लिए पहुंच रहे लोग
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार की सुबह दशाश्वमेध घाट, दरभंगा और अहिल्याबाई घाट पर स्नान के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह सात बजे लोगों ने बेधड़क होकर गंगा स्नान के बाद मंदिरों में पूजा भी की। वहीं राजघाट की भी हालत कुछ ऐसी ही है।
विज्ञापन
3 of 5
सुबह स्नान और टहलने के लिए पहुंच रहे लोग
- फोटो : अमर उजाला
वहां पर सुबह में लोग टहलने के लिए पहुंचते हैं। सुबह छह बजे तक वहां पर अच्छी खासी भीड़ लगी रहती है। बता दें कि शासन की ओर से 17 मई तक शहर में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। प्रशासन की ओर से सख्ती के दावों के बावजूद गंगा तट पर हकीकत कुछ और नजर आ रही है।
4 of 5
सुबह स्नान और टहलने के लिए पहुंच रहे लोग
- फोटो : सुबह स्नान और टहलने के लिए पहुंच रहे लोग
मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र श्मशान घाट पर ही शवदाह के लिए आने जाने की अनुमति है। इसके अलावा गंगा आरती वाले घाटों पर भी कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार ही समय से जाने की अनुमति है। बावजूद इसके बनारस के लोग लापरवाही दिखाते हुए पाबंदियों के नियमों का उल्लंघन करने में लगे हुए हैं।