फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें: यूपी के सबसे बड़े सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी, भावुक हुए लोग

Wed, 25 Apr 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
1 of 10
mass marriage - फोटो : अमर उजाला
यूपी का मिर्जापुर जिला मंगलवार को ऐतिहासिक विवाह का साक्षी बना। मौका था शासन की शादी योजना के तहत आयोजित यूपी के सबसे बड़े सामूहिक विवाह कार्यक्रम का। इसमें नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने  सीएम योगी पहुंचे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और प्रदेश के कई मंत्री और विधायक भी मौजूद रहे। कुल 498 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इनमें तीन मुस्लिम जोड़े शामिल थे जिनका निकाह कराया गया। एक तरफ मंत्रोच्चार गूंजता रहा तो दूसरी तरफ काजी ने तीन मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया। इस दौरान सीएम योगी का आशीर्वाद पाकर नवविवाहित जोड़े खुश नजर आए। कई लोग इस मौके पर भावुक भी नजर आए। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..  

 
विज्ञापन

2 of 10
mass marriage - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिर्जापुर पहुंचते ही केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में भदोही के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त सहित मंडल के तीनों जिलों भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र के विधायक, भाजपा और अपना दल के जिलाध्यक्ष मौजूद थे। सामूहिक विवाह के लिए सोनभद्र के 279, मिर्जापुर के 180 और भदोही के 52 समेत कुल 511 जोड़ों का पंजीकरण हुआ था लेकिन सामूहिक विवाह में 498 जोड़े ही शामिल हुए। 

 
विज्ञापन

3 of 10
mass marriage - फोटो : अमर उजाला
शासन की शादी योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह के दौरान हिंदू रीति रिवाज के तहत प्रत्येक रस्म पूरे कराए गए। शहर के पुतली घर में आयोजित कार्यक्रम में  भाइयों ने सामूहिक रूप से बहनों की लावा परछाई की रस्म पूरी की। इसे देखकर लोग भावुक हो गए। कुल 495 हिंदू जोड़ों की शादी के दौरान सामूहिक रूप से सिंदूर भराई की रस्म निभाई गई। वहीं तीन जोड़ों का निकाह हुआ। जिले में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर सामूहिक शादी का आयोजन किया गया। लोगों ने इस कार्यक्रम की सराहना की।  
 

4 of 10
mass marriage - फोटो : अमर उजाला

सामूहिक विवाह के लिए मिर्जापुर के सरजू उद्यान से मंगलवार की सुबह दस बजे 498 दूल्हों की बारी-बारी से बारात धूमधाम से निकली। तहसीलदार लालगंज ओमप्रकाश पांडेय बारात की अगवानी करते हुए आगे चल रहे थे तो विनोद कुमार बारात के पीछे चल रहे थे। एसडीएम लल्लन राम और जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति ने बारातियों की आगवानी की गई। पहले एक साथ 498 दूल्हों की बारात निकलने की व्यवस्था थी लेकिन बाद में बारी-बारी से दूल्हों की बारात निकली जिससे एक साथ 498 जोड़ों की बारात देखने की लोगों की हसरत पूरी नहीं हो सकी।
 
विज्ञापन

5 of 10
mass marriage - फोटो : अमर उजाला
सामूहिक विवाह स्थल को चार ब्लाकों में बांटते हुए नव दंपतियों और परिजनों के बैठने की व्यवस्था की गई थी।  25 पुरोहित सामूहिक रूप से मंत्रोच्चार कर रहे थे जबकि 40 पुरोहित प्रत्येक ब्लॉक में जोड़ों का विवाह करा रहे थे। ब्लॉक ए और बी में एसडीएम चुनार अविनाश त्रिपाठी, ब्लॉक बी और सी में एसडीएम मड़िहान सविता यादव ने विवाह संपन्न कराया और जोड़ों को आशीर्वाद दिया।  उप श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी ने बताया कि विंध्याचल मंडल में एक लाख 93 हजार 350 श्रमिक पंजीकृत है। इनमें सोनभद्र में 95 हजार 573, मिर्जापुर में 71 हजार 467 और भदोही में 26 हजार 310 श्रमिक पंजीकृत हैं। 
 
विज्ञापन

6 of 10
mass marriage - फोटो : अमर उजाला

सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने दस नवविवाहित जोड़ों को मंच पर आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने मिर्जापुर के सूरत राम, मंगल, सोनभद्र के बाबूराम, जीतलाल, जगन्नाथ, राम खेलावन, महाप्रसाद, कन्हैयालाल की बेटियों को आशीर्वाद दिया। सोनभद्र के राम दुलार मुख्यमंत्री का आशीर्वाद मिलने को लेकर उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का आशीर्वाद मिलना किसी सपने से कम नही है। वहीं सोनभद्र के पिपरी की अफसाना बेगम और उनके पति मोहम्मद रुखशाद भी का आशीर्वाद और प्रमाण पत्र मिलने से खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि हमने कभी सोचा भी न था कि करीब से मुख्यमंत्री का उन्हें आशीर्वाद मिलेगा।

 
विज्ञापन

7 of 10
mass marriage - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर का पुतली घर मंगलवार को एक साथ 498 जोड़ों की सामूहिक शादी का गवाह बना। कार्यक्रम में श्रम विभाग में पंजीकृत गरीब मजदूरों की बेटियों की शादी हुई। शादी के दौरान श्रमिक अपनी बेटियों के हाथ पीले होते देख भावुक हो उठे। लाभान्वित श्रमिकों ने सरकार और उनकी कल्याणकारी योजनाओं की सराहना की।   सोनभद्र के कोंगा में मजदूरी करने वाले लखन ने कहा कि बेटी राजकुमारी की शादी की चिंता उसे सता रही थी। ऐसे में श्रम विभाग ने विवाह कराकर उसकी जिम्मेदारी पूरी कर दी। 
 

8 of 10
mass marriage - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि  दहेज लोभियों पर सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। अक्सर सुनने में आता है कि दहेज नहीं मिलने पर दूल्हा बारात लेकर लौट गया। दहेज प्रथा सामाजिक अभिशाप है। इसे दूर करने की जरूरत है। इसमें हम सबको आगे आना चाहिए। 

 

9 of 10
mass marriage - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने कहा कि   कोई भी बेटी दहेज हत्या की भेंट चढ़ी तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के बारे में  गंभीरता से सोच रही है। प्रदेश सरकार श्रमिक के घर में  बेटी पैदा होने पर पंद्रह हजार और बेटा पैदा होने पर बारह हजार रुपये देती है। श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई से लेकर उनकी शादी तक में पूरी मदद कर रही है। सामूहिक  विवाह में पहले सरकार 55 हजार रुपये देती थी जिसे बढ़ाकर 65 हजार रुपये कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन

10 of 10
mass marriage - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी ने कहा कहा कि इलाहाबाद, वाराणसी, मिर्जापुर के बाद अब गोरखपुर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित होगा। गोरखपुर में 625 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा सरकार जाति और धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करती। सरकार हर तबके के लोगों का विकास कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें