काशी में दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर प्रदेश सरकार के इरादे साफ करते हुए स्पष्ट संकेत दिए कि किसी भी सूरत में लापरवाही और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 8
सीएम का काशी दौरा
- फोटो : अमर उजाला
दौरे के पहले दिन गुरुवार को सर्द रात में शहर की सड़कों पर निकले सीएम ने खुद विकास कार्यों की हकीकत देखी। दूसरे दिन शुक्रवार को अफसरों संग समीक्षा बैठक में उनके पेंच कसे।
विज्ञापन
3 of 8
सीएम का काशी दौरा
- फोटो : अमर उजाला
बैठक में अफसरों को ताकीद की कि विभिन्न योजनाओं के लिए चल रहा सड़कों की खुदाई का काम 31 जनवरी तक हर हाल में पूरा कर लें। एक फरवरी से सड़कें बनाने का काम शुरू होगा।
4 of 8
सीएम का काशी दौरा
- फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि 30 जून तक सिस वरुणा (पुरानी काशी) इलाके में जलापूर्ति सुनिश्चित करें। इसके बाद जलापूर्ति न हुई तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 8
सीएम का
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार बैठक से पहले सीएम ने सुबह 9:45 बजे सर्किट हाउस से स्वच्छता बाल रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
6 of 8
सीएम का काशी दौरा
- फोटो : अमर उजाला
समीक्षा बैठक के बाद चौकीदारों का मान बढ़ाते हुए उन्हें ‘ग्राम प्रहरी’ नाम दिया। इससे पहले सीएम ने सुबह साढ़े आठ बजे भाजपा विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में सुबह का नाश्ता किया।
विज्ञापन
7 of 8
सीएम का काशी दौरा
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उन्होंने जिले में चल रही विकास योजनाओं और विभिन्न विभागों की कार्यशैली का फीडबैक लिया। सर्किट हाउस से सीएम सुबह 10 बजे सीधे कमिश्नरी पहुंचे जहां सभी विभागों की समीक्षा की।
यहां से सीएम दोपहर बाद दो बजे पुलिस लाइन में ग्राम चौकीदारों सम्मेलन और सम्मान समारोह में पहुंचे। इसके बाद सीएम बाबतपुर से दोपहर बाद 3:20 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।