फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में मोहल्ला पाठशाला देख मंत्रमुग्ध हुए नीति आयोग के सीईओ, किया ट्वीट-काफी खुश हूं

Mon, 28 Dec 2020 12:08 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
नीति आयोग के सीईओ का ट्वीट - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना काल में जहां परिषदीय विद्यालय बंद हैं वही, वाराणसी बेसिक  शिक्षा विभाग ने बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने के लिए एक अनोखी पहल की है। इसके लिए जिले में मोहल्ला क्लास चलाई जा रही है। इसमें किसी भी स्कूल के छात्र शामिल हो सकते हैं। बीएसए राकेश सिंह के निर्देश पर शुरू हुई इस क्लास की सराहना नीति आयोग ने भी की है।
 
 
विज्ञापन

2 of 5
मोहल्ला पाठशाला - फोटो : अमर उजाला।
शनिवार को नीति आयोग की टीम वाराणसी के सेवापुरी ब्लाक का निरीक्षण करने पहुंची थी जिसमें नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने मोहल्ला पाठशाला का जायजा लिया। मोहल्ला पाठशाला में बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता देखकर वो काफी खुश हुए और शिक्षकों को उनकी मेहनत के लिए बधाई दी।
 
विज्ञापन

3 of 5
मोहल्ला पाठशाला - फोटो : a
नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने अपने ऑफिशल टि्वटर हैंडल पर सेवापुरी ब्लाक में चल रही मोहल्ला पाठशाला की तस्वीरें साझा की हैं  जिनमें छात्र-छात्राएं मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पड़ते नजर आ रहे हैं।

4 of 5
मोहल्ला पाठशाला - फोटो : अमर उजाला।
अमिताभ कांत ने लिखा है कि वाराणसी के सेवापुरी ब्लाक में चलाई जा रही मोहल्ला पाठशाला को देखकर काफी खुश हूं। वाराणसी का यह मॉडल पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोहल्ला पाठशाला - फोटो : अमर उजाला।

प्रमुख सचिव की बैठक में बनारस के शिक्षा मॉडल की सराहना 

कोरोना काल में समय-समय पर प्रमुख सचिव आरके तिवारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रदेश के सभी जिलों के जिलाधिकारी व सीडीओ के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं। 24 दिसंबर को हुई समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव ने वाराणसी के शिक्षा मॉडल की सराहना करते हुए प्रदेश के अन्य जिलों के डीएम व सीडीओ से इसे अपने अपने जिले में लागू करने का निर्देश दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें