फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 10th Result : जानें पूर्वांचल में किसने किया टॉप, यहां देखें टॉपरों की पूरी सूची

Wed, 30 May 2018 02:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
cbse - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं बोर्ड  के नतीजे घोषित कर दिए। मंगलवार को सीबीएसई बोर्ड 10वीं का परिणाम निर्धारित समय से तीन घंटे पहले ही घोषित हो गया। वाराणसी का पासिंग प्रतिशत - 84.83 प्रतिशत रहा वहीं पूर्वांचल के 10 जिलों का पासिंग प्रतिशत भी इसी के करीब रहा। आगे की स्लाइड्स में देखें सूची...
 
विज्ञापन

2 of 8
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में रितेश श्रीवास्तव ने 98.8 प्रतिशत अंक के साथ आजमगढ़ जिला टॉप किया। सेंट जेवियर्स स्कूल एलवल के छात्र रितेश का सपना इंजीनियर बनने का है। दो भाईयों में बड़े रितेश ने अपनी सफलता का सारा श्रेय माता-पिता के साथ ही गुरूजानों को दिया है। रितेश के पिता प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में असिस्टेट मैनेजर के पद पर कार्यरत है। 
 
विज्ञापन

3 of 8
सुष्मिता ने हासिल किए 98.6 प्रतिशत अंक - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह वाराणसी में सुष्मिता सेन ने 98.6 फीसदी के साथ टॉप किया है। सुष्मिता अपने पापा डॉ. पीआर सेन को अपना रोल मॉडल मानती हैं और डॉक्टर बनना चाहती हैं। पापा बीएचयू में ही मेडिसिन विभाग में डॉक्टर हैं। मौजूदा वक्त में वो मेडिकल अफसर भी हैं। मां मीताली सेन भी बीएचयू के पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान में सहायक प्रोफेसर हैं। बेटी की इस सफलता पर दोनों निहाल हैं। 

4 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला
बलिया में विश्वजीत विवेकानंद शास्त्री ने 97 फीसदी के साथ टॉप किया है। नागाजी स्कूल के छात्र विश्वजीत विवेकानंद शास्त्री ने अपने सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उसका कहना है कि वह आगे जाकर सिविल सेवा के जरिए आईएएस बनना चाहता है। बताया कि उसने अपने लगन और मेहनत से यह मुकाम हासिल की है। इस बार उसे 97 फीसदी अंक मिले है। 
विज्ञापन

5 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला
भदोही में मो. साहिल ने 97.4 फीसदी के साथ टॉप किया है। साहिल आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहता है। जवाहर नवोदय विद्यालय का छात्र साहिलमूल रूप से जौनपुर के तिलौरा मछलीशहर का निवासी है। वह अपने चाचा के साथ ज्ञानपुर के कुवंरगंज मोहल्ले में रहता है। तीन बहनों और दो भाइयों में साहिल तीसरे नंबर का है। 
विज्ञापन

6 of 8
cbse - फोटो : अमर उजाला
चंदौली में यास्मीन 97.6 मो. , गाजीपुर में सलोनी राय 97.8, सोनभद्र में अनुपम द्विवेदी 97.8, मऊ में शुभम सहाय 97.2,  बलिया में विश्वजीत विवेकानंद शास्त्री 97, जौनपुर में आयुष पांडेय 97 तथा मिर्जापुर में सौम्य द्विवेद्वी और अगम कपिल ने 95.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया।
विज्ञापन

7 of 8
varanasi - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई दसवीं का परिणाम मंगलवार को घोषित होते ही मेधावियों के चेहरे खिल गए। वर्ष भर की कड़ी मेहनत का परिणाम सामने आया तो उम्मीदों और सपनों को नए पंख लग गए। मेधावियों के चेहरे पर सफलता की चमक छाने के साथ उनका उत्साह दोगुना हो गया। रिजल्ट जानने की उत्सुकता तो उस वक्त और बढ़ गई जब निर्धारित समय से तीन घंटे पहले ही रिजल्ट जारी हो गया। 
विज्ञापन

8 of 8
cbse toppers - फोटो : अमर उजाला
 स्कूल प्रबंधनों की ओर से बच्चों का रिजल्ट बताने के लिए अलग प्रबंध किए गए थे। दोपहर डेढ़ बजे के बाद स्कूलों में रौनक छा गई। फिर तो परीक्षार्थियों के घरों तक जश्न की धूम मच गई। टॉप करने वाले मेधावियों के घरों की खुशियां ही दूनी थीं। हर ओर बधाइयों का सिलसिला चला तो सोशल मीडिया पर इस सफलता को साझा करने में न तो मां पिता पीछे रहे और ना ही स्कूल प्रबंधन। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें