यूपी के मिर्जापुर में सोमवार को हाईटेंशन के खंभे से मामूली टक्कर के बाद करेंट उतरने से एक निजी बस में आग लग गई। संयोग था कि उस वक्त बस खाली था नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। घटना में बस चालक और खलासी दोनों घायल हो गए। इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई। आग पर जब तक काबू पाया जाता तब तक वह बस को खाक कर चुकी थी। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन
2 of 5
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
घटना कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा पुल के पास घटी। हाईटेंशन लाइन से बस कुछ ही देर में धू-धू कर जलने लगी। घटना में बस चालक लालजी यादव (50) झुलस गया। चालक को बचाने के प्रयास में खलासी भी करेंट के झटके से दूर जा गिरा। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मी एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके।
विज्ञापन
3 of 5
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे जिला अस्पताल से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। भदोही के चौरी निवासी लालजी यादव (50) बड़कीपुर, चौरी बाजार (भदोही) निवासी प्रमोद कुमार की निजी बस चलाता है। रविवार को बस की मरम्मत कराने के लिए मिर्जापुर आया था।
4 of 5
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार की सुबह वह बस लेकर जा रहा था कि कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा पुल के पास बैक करते समय बस सड़क किनारे हाईटेंशन के खंभे से मामूली रूप से टकरा गई। इस दौरान हाईटेंशन का तार छू जाने से शार्ट सर्किट हुई और बस में आग लग गई। कुछ ही समय में निजी बस धू-धू कर जलने लगी।
बस में करेंट उतरने से चालक लालजी गंभीर रूप से झुलस गया जबकि चालक को बचाने के प्रयास में करेंट का झटका लगने से खलासी दूर जा गिरा। आसपास के लोगों ने बिजली कटवाकर चालक को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना के समय बस खाली थी। अगर उसमें यात्री होते तो बड़ी दुर्घटना हो जाती।