फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दो बम होने से दहशत का माहौल, एक प्रधान की कार में दूसरा गांव में मिला, नक्सलियों से जुड़े तार

Sun, 11 Oct 2020 12:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
1 of 5
कार के ऊपर रखा बम। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के कायस्थान गांव में दो बमों के मिलने की खबर सुनते ही दहशत फैल गई। पहला बम ग्राम प्रधान की कार के ऊपर और दूसरा गांव में मिला है। बम के साथ नक्सली ग्रुप का पत्र भी बरामद हुआ है। देखें अगली स्लाइड्स...।
विज्ञापन

2 of 5
पत्र के अनुसार प्रधान से दो लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। पूरे गांव बम की खबर सुनकर हड़कंप मच गया है। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है। पुलिस ने बम निरोधी दस्ते को भी बुलाया है।
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के कायस्थान गांव में यह मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान की कार वैगनआर के ऊपर बम जैसी दिखने वाली वस्तु मिली है, साथ में पत्र भी मिला है। यहपत्र नक्सली ग्रुप का है और बम होने का दावा किया गया है।

4 of 5
मौके पर पहुंचे ज्ञानपुर सीओ। - फोटो : अमर उजाला
इससे इलाके में खलबली मच गई है। मौके पर ज्ञानपुर सीओ भूषण वर्मा भी पहुंच गए हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। प्रधान को मिले धमकी भरे पत्र में दो जगह बम रखने का दावा किया गया है। बम जैसी संदिग्ध वस्तु प्रधान के घर में कार के ऊपर कपड़े में लिपटी हुई मिली है। तो वहीं दूसरी वस्तु गांव में मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पत्र में लिखकर ग्राम प्रधान से दो लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है, लेकिन अभी तक बम होने की पुष्टि नहीं हो सकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें