वाराणसी में बुधवार को यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को लेकर की गई बड़े पैमाने पर इस कार्रवाई का व्यापक असर आमजन के बीच देखने को मिला और वाहन सवारों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। जिले भर में 45,203 वाहन सवारों के खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई की गई। प्रदेश के किसी जिले में एक दिन में यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। आगे की स्लाइड्स में देखें....
विज्ञापन
2 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
‘सर, पापा बहुत नाराज होंगे... प्लीज छोड़ दीजिए...। भाईसाहब, दोबारा गलती नहीं होगी...। सर, दोबारा हेलमेट पहन कर ही निकलेंगे... चालान काटेंगे तो भैया मारेंगे...।’ बुधवार की सुबह से देर शाम तक जिले भर के प्रमुख तिराहों पर चौराहों पर पुलिस की ऐसी मान-मनौव्वल आम बात रही। इस बीच हेलमेट न पहने और कागजात के बगैर निकले कई दोपहिया वाहन सवार पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए मुख्य मार्गों को छोड़ कर गलियों से भागते दिखे।
विज्ञापन
3 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी आनंद कुलकर्णी के निर्देश पर बुधवार को पुलिस की 359 टीमों ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ जिले भर में अभियान चलाया। इस दौरान बारिश होती रही लेकिन पुलिसकर्मियों ने तिराहों और चौराहों पर वाहनों की चेकिंग बंद नहीं की।
4 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि नगर और देहात क्षेत्र में पुलिस टीमों ने 8,048 वाहनों का मैनुअल चालान, 12,218 वाहनों का चस्पा चालान और 16,867 वाहनों का फोटो चालान किया। इस दौरान 70 वाहनों को सीज कर 1,538 वाहनों से चार लाख पांच हजार रुपया जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
5 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इस तरह से जिले भर में 45,203 वाहन सवारों के खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 78 वाहनों के शीशे पर लगी ब्लैक फिल्म उतरवाई गई और 121 वाहनों का प्रेशर हॉर्न निकलवाया गया।
विज्ञापन
6 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
यातायात नियमों की अनदेखी करने वाली वाहन सवार महिलाओं और पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी बुधवार के अभियान के तहत कार्रवाई की गई। इसके लिए महिला कांस्टेबल की टीम सड़कों पर उतारी गई थीं। वहीं, चौकाघाट स्थित पानी की टंकी के समीप सीओ चेतगंज सत्येंद्र तिवारी ने यातायात नियमों का पालन करने वालों को पुलिस ने गुलाब का फूल किया जबकि अनदेखी करने वालों की काउंसिलिंग की गई।
प्रदेश के किसी जिले में एक दिन में यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। प्रत्येक 15 दिन में अभियान चलाकर इसी तरह कार्रवाई की जाएगी ताकि यातायात नियमों के प्रति आमजन गंभीरता बरतें और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए। - आनंद कुलकर्णी, एसएसपी