वाराणसी में पहली बार दूधिया रौशनी में कुश्ती के मुकाबला होना जा रहा है। प्रदेश स्तरीय अंडर-23 कुश्ती चैंपियनशिप का उद्घाटन शनिवार को वाराणसी के गौराकला गांव में होगा। कुश्ती चैंपियनशिप में सात सौ पहलवान शामिल होंगे। पुरुष और महिला दोनों ही वर्गों में 45 टीमें हिस्सा ले रही है। इस चैंपियनशिप का मुख्य आकर्षण होंगी 68 किलो भार वर्ग में जकार्ता एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली उत्तर प्रदेश की 20 वर्षीय दिव्या काकरान। आगे की स्लाइड्स में देखें,
विज्ञापन
2 of 5
divya kakran
- फोटो : self
फ्रीस्टाइल पहलवान दिव्या काकरान इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के लिए अन्य महिला पहलवानों को चुनौती देंगी। भारतीय कुश्ती संघ द्वारा अंडर -23 वर्ग पहलवानों को फेडरेशन में दर्जा देने के बाद पहली बार वाराणसी में अंडर 23 कुश्ती चैम्पियनशिप का आयोजन हो रहा है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट, सचिन गिरी समेत और कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
divya kakran
- फोटो : amar ujala
महिला वर्ग के फ्रीस्टाइल मुकाबले आठ सितंबर को खेले जायेंगे जबकि पुरुष वर्ग के फ्रीस्टाइल मुकाबले नौ सितंबर को होंगे। 10 सितंबर को पुरुषों के ग्रीको रोमन स्टाइल के मुकाबले और प्रतियोगिता का समापन होगा। इस पूरे मुकाबले में 700 पहलवान शिरकत करेंगे। ध्यान दिला दें कि एशियन गेम्स में दिव्या काकरान ने महिलाओं के 68 किग्रा भार वर्ग में चीनी ताइपे की चेन वेनलिंग को हराकर कांस्य पदक अपनी झोली में डाला था।
4 of 5
divya kakran
- फोटो : amar ujala
एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वालीं महिला पहलवान दिव्या काकरान ने इस बात को लेकर दिल्ली सरकार की आलोचना की है कि खेलों से पहले उन्हें कोई मदद नहीं मिली। उन्होंने कहा कि जब हमें मदद की जरूरत होती है तब कोई मदद नहीं करता। अगर मुझे समय पर मदद मिली होती तो मैं स्वर्ण पदक भी जीत सकती थी।
गौराकला के श्री गांधी इंटर कॉलेज मैदान पर होने वाली प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग में 45 टीमें हिस्सा ले रही हैं। आठ सितंबर को भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह चैंपियनशिप का उद्घाटन करेंगे। अध्यक्ष ने बताया कि दोनों वर्गों में जीतने वाले पहलवान 27 से 30 सितंबर तक चित्तौड़गढ़ में आयोजित नेशनल अंडर-23 में यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगे।