फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी की फटकार के बाद भी बनारस को जाम के झाम से नहीं मिल रही मुक्ति

Fri, 07 Sep 2018 11:38 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
traffic jam - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फटकार ट्रैफिक पुलिस पर बेअसर रही।  वाराणसी मुख्य सड़कों पर रोजाना सुबह से देर शाम तक लोग जाम से जूझ रहे हैं। सड़क के दोनों ओर रेहडि़यों और वाहनों का अतिक्रमण, बिना परमिट दौड़ते पांच हजार से ज्यादा ऑटो, जगह-जगह बन गए अवैध वाहन स्टैंड शहर में जाम का मुख्य कारण हैं। बरसात के मौसम में टूटी सड़कों पर जल भराव और निर्माण कार्यों की वजह से की गई खुदाई ने स्थिति को और विकट बना दिया है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें.....
विज्ञापन

2 of 6
traffic jam - फोटो : amar ujala


पुलिस और प्रशासन इन पर ध्यान दे तो स्थिति में सुधार हो सकता है। छोटे-बड़े चौराहों और तिराहो पर जाम में फंसे लोगों को उनके ही हाल पर छोड़ दिया गया। यहां तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी एक कोना पकड़ कर मोबाइल में व्यस्त नजर आता है। यह हाल तब है कि जब एक और दो सितंबर के दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री ने शहर में रोजाना घंटों लगने वाले जाम को लेकर पुलिस अधिकारियों से नाराजगी जताई थी और कार्ययोजना बनाकर इसका समाधान कराने को कहा था।

 
विज्ञापन

3 of 6
traffic jam - फोटो : amar ujala
 मगर, ट्रैफिक पुलिस की ओर से ऐसा कोई ठोस प्रयास किया जाता नहीं दिखा कि सड़कों पर राहगीरों की मुश्किलें आसान हों। मंगलवार को लंका स्थित मालवीय चौराहा, संकटमोचन से दुर्गाकुंड तक, भिखारीपुर तिराहा से ककरमत्ता तक, कमच्छा, अस्सी, शिवाला, गोदौलिया से मैदागिन, विश्वेश्वरगंज, नई सड़क, गुरुबाग, रथयात्रा से महमूरगंज मार्ग, सिगरा, फातमान, लहुराबीर, कबीरचौरा, नदेसर, अर्दली बाजार, पांडेयपुर चौराहा सहित शहर के अन्य इलाके जाम की जद में रहे।

 

4 of 6
traffic jam - फोटो : amar ujala
 इससे स्कूली बच्चों और एंबुलेंस सवार मरीजों के साथ ही देश और दुनिया से काशी भ्रमण पर आए श्रद्धालुओं और सैलानियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

5 of 6
traffic jam - फोटो : अमर उजाला
चाहे लंका स्थित मालवीय चौराहा हो, भिखारीपुर तिराहा हो, दुर्गाकुंड चौराहा हो, पांडेयपुर चौराहा, चांदपुर चौराहा हो या शहर के अन्य इलाकों के प्रमुख चौराहा-तिराहा, सभी पर ऑटो के अवैध स्टैंड धड़ल्ले से चल रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
traffic jam - फोटो : amar ujala
इन वाहन स्टैंड के संचालकों के खिलाफ कभी कार्रवाई नहीं होती है। कई अवैध स्टैंड संचालक तोे यह भी दम भरते हैं कि वो ट्रैफिक पुलिस से इजाजत मिलने के बाद ही ऑटो का नंबर लगाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें