फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में महानायक अमिताभ बच्चन को याद आए बाबा विश्वनाथ, संक्रमितों के लिए की प्रार्थना

Wed, 19 May 2021 10:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी

सार

महानायक अमिताभ बच्चन ने श्री काशी विश्वनाथ से कोरोना संक्रमितों के स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है। महानायक ने ट्विटर हैंडल पर बाबा विश्वनाथ की सप्तर्षि आरती की तस्वीरें शेयर करके महामारी के शमन की कामना की है। 
विज्ञापन
1 of 6
महानायक अमिताभ बच्चन - फोटो : फाइल
महानायक अमिताभ बच्चन ने श्री काशी विश्वनाथ से कोरोना संक्रमितों के स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है। महानायक ने ट्विटर हैंडल पर बाबा विश्वनाथ की सप्तर्षि आरती की तस्वीरें शेयर करके महामारी के शमन की कामना की है। अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर हैंडल पर सप्तर्षि आरती की तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा है कि इन संकट की घड़ी में प्रार्थना, प्रार्थना, प्रार्थना।

श्री काशी विश्वनाथ के सप्तर्षि आरती के दर्शन। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के जरिए लगातार लोगों से सुरक्षित रहने, नियमों का पालन करने और अनुशासित रहने की अपील कर रहे हैं। वहीं उनके फैंस ने उनका समर्थन किया है तो वहीं कुछ ने कटाक्ष भी किए। किसी फैंस ने मदद की अपील की है तो कोई सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाने की बात कह रहा है। 

बता दें कि देश में कोरोना के कहर के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में तमाम सामाजिक संगठन, राजनीतिक दल और आम लोग भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। कई फिल्म स्टार भी अस्पतालों में ऑक्सीजन और दवाओं को जुटाने में मदद कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
सोनू सूद, अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter: @sonusood
सोशल मीडिया पर ये सवाल भी उठा है कि फिल्म इंडस्ट्री के अमिताभ बच्चन जैसे बड़े चेहरे लोगों की मदद में नहीं जुटे हैं। इन सभी सवालों पर अमिताभ बच्चन ने बीत दिन जवाब दिए हैं। उन्होंने कहा है कि मैं दूसरों से पैसा मांगने में शर्म महसूस करता हूं इसलिए फंड इकट्ठा ना करके अपने स्तर पर मदद कर रहा हूं।
विज्ञापन

3 of 6
अमिताभ बच्चन ने बाबा की सप्तर्षि आरती की तस्वीरों को किया ट्वीट - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि कोरोना संकट के कारण बाबा विश्वनाथ का मंदिर दर्शन के लिए बंद है। मंगला आरती से लेकर रात तक हर आरती लाइव देखा जा सकता है। हाल ही में संपन्न अक्षय तृतिया पर बाबा विश्वनाथ को जलधरी दी गयी जिसे ऑनलाइन दिखाया गया था। 

4 of 6
अमिताभ बच्चन (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
बता दें कि अमिताभ बच्चन इन दिनों  टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के कारण से चर्चा में हैं. एक बार फिर ये शो आ रहा है ।  रजिस्ट्रेशन क्विज के लिए अमिताभ बच्चन रोजाना सवाल पूछ रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
kbc - फोटो : अमर उजाला

छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय शोज़ में शामिल कौन बनेगा करोड़पति कई सालों से दर्शकों के बीच एक ख़ास जगह बनाता आया है। इस क्विज़ शो में पूछे गये सवालों के जवाब में मिलने वाली बड़ी धनराशि कई सपनों के पूरा होने का सबब बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kbc - फोटो : social media
केबीसी का 13वां सीज़न जल्द शुरू होने वाला है और इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हर रोज़ रात 9 बजे अमिताभ बच्चन सोनी टीवी चैनल पर एक सवाल पूछ रहे हैं, जिसका सही जवाब आपको रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में शामिल होने का मौक़ा देता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें