इसके पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद राय और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि छात्र जीवन एक अलग जीवन है। प्रत्येक छात्र प्रतिभावान होता है, जरूरत है उसे उभारने की। इसके लिए कड़ी मेहनत, समयबद्धता और अनुशासन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सअप का जमाना है। छात्रों को इंटरनेट और सोशल साइटों को कमजोरी नहीं बल्कि अपना हथियार बनाना होगा।