फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादवः वाराणसी में सपा ने धूमधाम से मनाया पूर्व सीएम का जन्मदिन, कहीं रक्तदान शिविर तो कहीं यज्ञ, पूजन और भंडारा

Thu, 01 Jul 2021 04:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन वाराणसी में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया। 
विज्ञापन
1 of 5
वाराणसी में सपा ने धूमधाम से मनाया पूर्व सीएम का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 48 साल के हो गए हैं। बृहस्पतिवार को उनका जन्मदिन वाराणसी में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया। अखिलेश यादव  का जन्मदिन, जिसे ‘संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस दौरान वृक्षारोपण अभियान, रक्तदान शिविर, भोजन शिविर, पूजा, हवन और रोगियों को फल वितरण द्वारा किया गया। 

अर्दली बाजार स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि 2022 में सपा की सरकार बनेगी। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। उधर युवजन सभा के जिलाध्यक्ष किशन दीक्षित ने 48 दिवसीय कार्यक्रम की रणनीति बनाई। शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय कबीरचौरा पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जन्मोत्सव कार्यक्रम 17 अगस्त तक चलाया जाएगा।  

इस मौके पर यज्ञ, हवन, पूजन, भंडारा और भोजन वितरण का कार्यक्रम हुआ। समाजवादी शिक्षक सभा के कैंप कार्यालय संकटमोचन पर पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। मां सरस्वती की पूजा -अर्चना कर दीर्घायु की कामना की गई। साथियों संग केक काटा गया।
विज्ञापन

2 of 5
वाराणसी में सपा ने धूमधाम से मनाया पूर्व सीएम का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
जिलाध्यक्ष शिक्षक सभा संजय राय प्रियदर्शी ने कहा कि आज हम सभी  साथी ये संकल्प लेते है कि समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। अपने जनप्रिय नेता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर जन्मदिन का उपहार देंगे।
विज्ञापन

3 of 5
वाराणसी में सपा ने धूमधाम से मनाया पूर्व सीएम का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
पार्षद दल नेता कमल पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है की जन नेता अखिलेश यादव को 2022 में एक बार फिर से मुख्यमंत्री बना कर प्रदेश को खुशहाली के रास्ते पर ले जाएंगे।

4 of 5
वाराणसी में सपा ने धूमधाम से मनाया पूर्व सीएम का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 48 वां जन्मदिन सारनाथ क्षेत्र के सिंहपुर स्थित डनडन दास कुटी पर मनाया गया। यहां करीब 125 जरूरतमंदों में राशन किट बांटा गया। कार्यक्रम का आयोजन युवा नेता आनंद यादव ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष लालमन राजभर, सहित उमेश,सुनील मिश्रा, अखिलेश यादव, दयाराम मास्टर ने केक काटकर एक दूसरे को केक खिलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया।
  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वाराणसी में सपा ने धूमधाम से मनाया पूर्व सीएम का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
वहीं गंज स्थित मुनेश्वर सरदार बालिका विद्यालय के प्रांगण में युवा नेता विजय यादव बंटी के नेतृत्व में 110 जरूरतमंदों में राशन का वितरण किया गया। इस दौरान समाजवादी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर केक काटकर उनके फोटो चित्र को केक खिलाकर जन्मदिन मनाया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें