फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: 39 जीटीसी की पासिंग आउट परेड में इतने रंगरूटों ने ली देश रक्षा की शपथ

Sun, 16 Dec 2018 02:02 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
42 हफ्ते के कठिन प्रशिक्षण के बाद 84 रंगरूटों ने शनिवार को 39 जीटीसी परेड ग्राउंड में देश की रक्षा के लिए जान न्यौछावर करने की शपथ ली। इस दौरान गोरखा जवानों को नेपाली संस्कृति के अनुसार खुकरी भेंट की गई। सभी रंगरूटों ने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दी। आगे की स्लाइड्स में देखें....

 
विज्ञापन

2 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
परेड की सलामी लेने के बाद मुख्य अतिथि 39 जीटीसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर हुकुम सिंह बैंसला ने कहा कि सभी जवान सदैव अनुशासन, शारीरिक क्षमता और लक्ष्य का हमेशा ध्यान रखते हुए शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति करते रहें। सैन्य प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए रंगरूटों को पुरस्कार दिया गया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
इसके तहत बेस्ट इन टैक्टिस दवा शेरपा, बेस्ट इन बीपीईटी महावीर सुव्वा, बेस्ट इन फायरिंग सरदोक राई, बेस्ट इन ड्रिल निखिल छेत्री, बेस्ट इन बेनेट फाइटिंग दिपेश गुरुंग, बेस्ट इन सीओसीले कपाड़िया ट्रॉफी अर्जुन जंग मल्ला, सेकेंड आल राउंट बेस्ट का जनरल एनके लाहिरी मेडल सैमुएल लिंबू और आल राउंड बेस्ट गौरव तलवार का पुरस्कार सरदोक राई को दिया गया।

 

4 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान अपने सपूतों को देश सेवा में समर्पित करने के लिए नेपाल और भारत के 84 अभिभावकों को गौरव पदक देकर सम्मानित किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
इस एतिहासिक घड़ी का गवाह बनने के लिए कैडट्स के परिजन भी दूर दराज से 39 जीटीसी  पहुंचे थे। पीओपी के दौरान कैडट्स और उनके परिजनों में खासा उत्साह देखने को मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें