फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 तस्वीरों में देखें यूपी चुनाव: राजनाथ से लेकर मायावती तक, कई नेताओं-मंत्रियों और अफसरों ने डाला वोट, अजय मिश्र टेनी की फोटो वायरल

Wed, 23 Feb 2022 07:31 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तर प्रदेश में चौथे चरण की वोटिंग प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। बांदा, फतेहपुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, पीलीभीत और उन्नाव की 59 सीटों पर कुल 624 प्रत्याशी मैदान में थे। 
विज्ञापन
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में चौथे चरण का चुनाव भी काफी रोचक है। यहां कई दिग्गज प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। योगी सरकार के कई मंत्री इस चरण में चुनाव लड़ रहे हैं। राजधानी लखनऊ से लेकर लखीमपुर खीरी के मतदान केंद्रों तक कई मंत्री और दिग्गज नेता वोट देने पहुंचे। देखें तस्वीरें...
 
विज्ञापन

2 of 15
केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय गृहमंत्री और लखीमपुर के सांसद अजय मिश्र टेनी ने लखीमपुर में मतदान किया। टेनी इन दिनों खूब चर्चा में हैं। उनके बेटे आशीष मिश्र पर किसानों पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगा है। मतदान करने पहुंचे टेनी भारी सुरक्षा के घेरे में थे। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहीं हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 15
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने डाला वोट। - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने परिवार संग लखनऊ के गोमती नगर स्थित विपुल खंड मतदान केंद्र में वोट डाला। 

4 of 15
बसपा प्रमुख मायावती ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती लखनऊ स्थित निगम नर्सरी स्कूल मतदान केंद्र में वोट डालने पहुंचीं। मायावती के साथ बसपा के महासचिव सतीश चंद्र मिश्र भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

5 of 15
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा और उनकी पत्नी ने डाला वोट। - फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा भी अपनी पत्नी के साथ लखनऊ के ऐशबाग स्थित रस्तोगी इंटर कॉलेज में वोट डालने पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। 
विज्ञापन

6 of 15
बसपा के महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने परिवार के साथ डाला वोट। - फोटो : अमर उजाला
बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र अपने पूरे परिवार के साथ लखनऊ के मांटेसरी स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। 
विज्ञापन

7 of 15
सुधांशु त्रिवेदी - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने भी लखनऊ में वोट डाला। 
 

8 of 15
यूपी के मंत्री महेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ स्थित चिल्ड्रन एकेडमी में योगी सरकार में मंत्री महेंद्र सिंह ने अपने परिवार के साथ वोट किया।
 

9 of 15
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार और उनकी पत्नी एसीएस डिंपल वर्मा - फोटो : अमर उजाला
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार और उनकी पत्नी सीनियर आईएएस ऑफिसर एसीएस डिंपल वर्मा ने भी वोट डाला। 

10 of 15
एसीएस होम अवनीश अवस्थी और गायिका मालिनी अवस्थी - फोटो : अमर उजाला
एसीएस होम अवनीश अवस्थी और उनकी पत्नी मशहूर लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने भी परिवार के साथ वोट डाला। 

11 of 15
कानून मंत्री बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ स्थित मांटेसरी स्कूल में योगी सरकार के कानून मंत्री और कैंट से भाजपा प्रत्याशी ब्रजेश पाठक ने परिवार के साथ वोट किया।
 

12 of 15
अदिति सिंह - फोटो : अमर उजाला
रायबरेली से कांग्रेस की बागी विधायक और भाजपा की प्रत्याशी अदिति सिंह ने रायबरेली में मतदान किया। 

13 of 15
सांसद साक्षी महाराज - फोटो : ANI
भाजपा के सांसद साक्षी महाराज उन्नाव स्थित गदन खेड़ा मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने पहुंचे। 

14 of 15
मोहसिन रजा और उनका परिवार - फोटो : अमर उजाला
योगी सरकार में मंत्री मोहसिन रजा ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ लखनऊ के सेंट जॉन बॉस्को कॉलेज में मतदान किया।

15 of 15
नोएडा के विधायक पंकज सिंह और उनकी पत्नी। - फोटो : अमर उजाला
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और नोएडा से भाजपा विधायक पंकज सिंह ने अपनी पत्नी सुष्मा सिंह के साथ लखनऊ के विपुल खंड स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला।
विज्ञापन
Next