फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: भरी सभा में अचानक कान पकड़कर उठक-बैठक करने लगे भाजपा विधायक, इस बात के लिए मांगी माफी

Wed, 23 Feb 2022 05:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
1 of 6
कान पकड़कर उठक-बैठक करते भूपेश चौबे - फोटो : सोशल मीडिया।
विधानसभा चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी कोई भी हथकंडा आजमाने से नहीं चूक रहे। फिर कार्यकर्ताओं के सामने सिर झुकाना या दंड बैठकी करनी हो। सोनभद्र के राबर्ट्सगंज विधानसभा सीट से भाजपा विधायक भूपेश चौबे का ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

वीडियो में भूपेश चौबे कार्यकर्ताओं की नाराजगी मिटाने के लिए माफी मांगते हुए मंच से कान पकड़कर उठक-बैठक कर रहे हैं। उन्होंने चार बार उठक-बैठक लगाई, मगर पांचवीं बार में उन्हें मंचासीन पार्टी नेताओं ने उन्हें रोक लिया। सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो की खूब चर्चा है। विपक्ष इसके जरिए भाजपा पर कटाक्ष करने में लगा है।

राबर्ट्सगंज सीट से वर्ष 2017 में सपा प्रत्याशी अविनाश कुशवाहा को हराकर भाजपा के भूपेश चौबे विधायक बने थे। पार्टी ने इस बार फिर से भूपेश चौबे पर ही दांव लगाया है। टिकट मिलने के बाद से ही पार्टी में गुटबाजी तेज हो गई है। 
विज्ञापन

2 of 6
कार्यकर्ताओं से माफी मांगते भूपेश चौबे - फोटो : सोशल मीडिया।
कई कार्यकर्ता पांच साल तक दूरी का हवाला देते हुए विधायक से नाराजगी भी जता रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मंगलवार का है। 
विज्ञापन

3 of 6
कार्यकर्ताओं से माफी मांगते भूपेश चौबे - फोटो : सोशल मीडिया।
भाजपा के चुनाव कार्यालय पर आयोजित त्रिदेव सम्मेलन के दौरान भी कुछ कार्यकर्ताओं की ओर से ऐसी बातें सामने आने के बाद भूपेश चौबे मंच पर खड़े हुए और कार्यकर्ताओं से जाने-अनजाने में हुई भूल की क्षमा याचना करते हुए कान पकड़कर उठक-बैठक करने लगे।

4 of 6
कार्यकर्ताओं से माफी मांगते भूपेश चौबे - फोटो : सोशल मीडिया।
मंच से विधायक को उठक-बैठक करता देख हर कोई सकते में आ गई। मंचासीन जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत सहित अन्य नेता उन्हें रोकते रहे। 
विज्ञापन

5 of 6
भूपेश चौबे - फोटो : अमर उजाला
चार बार उठक-बैठक के बाद उन्होंने पांचवीं बार भी प्रयास किया, लेकिन तब तक पार्टी नेताओं ने उन्हें रोक लिया। भाजपा विधायक के इस तरह से क्षमा याचना को कोई चुनावी हथकंडा बता रहा है तो कोई कुछ और टिप्पणी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विधानसभा में भूपेश चौबे - फोटो : फाइल
इस दौरान भूपेश चौबे के साथ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और विधायक भानु प्रताप शाही भी मौजूद थे। भानू प्रताप ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें