छठे चरण में बलिया, गोरखपुर, बलरामपुर, देवरिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, बस्ती और अंबेडकर नगर में आज मतदान चल रहा है। इन जिलों के 2.14 करोड़ से अधिक मतदाता 676 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
1 of 11
छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान होगा।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में छठे चरण के तहत आज 10 जिलों की 57 सीटों पर वोटिंग जारी है। जिन जिलों में मतदान चल रहा है उनमें गोरखपुर, बलिया, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, देवरिया, कुशीनगर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, बस्ती और अंबेडकर नगर जिले शामिल हैं। इन जिलों की 57 सीटों पर 676 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। हालांकि, सीधा मुकाबला भाजपा, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के बीच है। आइये जानते हैं इन चारों दलों ने कहां से किसे उम्मीदवार बनाया है...
विज्ञापन
2 of 11
बलरामपुर जिले में चार विधानसभा सीटें हैं।
- फोटो : अमर उजाला
2017 में बलरामपुर जिले की सभी सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी।
विज्ञापन
3 of 11
अम्बेडकर नगर जिले में पांच विधानसभा सीटें हैं।
- फोटो : अमर उजाला
2017 में अम्बेडकर नगर जिले की पांच सीटों में से तीन पर बसपा को जीत मिली थी। दो सीटें भाजपा के खाते में गई थीं। 2017 में बसपा के टिकट पर जीते लालजी वर्मा और रामअचल राजभर इस बार सपा के टिकट पर मैदान में हैं। दोनों कभी मायावती के बेहद करीबी नेताओं में गिने जाते थे।
4 of 11
सिद्धार्थनगर जिले में पांच विधानसभा सीटें हैं।
- फोटो : अमर उजाला
2017 में सिद्धार्थनगर जिले की पांच सीटों में से चार पर भाजपा और एक पर उसकी सहयोगी अपना दल के उम्मीदवार को जीत मिली थी। सिद्धार्थनगर की इटवा सीट से इस बार दो दिग्गज आमने-सामने हैं। भाजपा ने योगी सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी को मैदान में उतारा है, जबकि समाजवादी पार्टी की तरफ से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय प्रत्याशी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 11
बस्ती जिले में पांच विधानसभा सीटें हैं।
- फोटो : अमर उजाला
2017 में जिले की सभी सीटें भाजपा के खाते में गई थीं। पांच में से चार सीटों पर भाजपा ने 2017 में जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों को फिर से मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
6 of 11
संत कबीर नगर जिले में तीन विधानसभा सीटें हैं।
- फोटो : अमर उजाला
2017 में जिले की तीनों सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी।
विज्ञापन
7 of 11
महाराजगंज जिले में पांच विधानसभा सीटें हैं।
- फोटो : अमर उजाला
2017 में जिले की पांच में से चार सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। नौतनवा सीट पर निर्दलीय अमन मणि त्रिपाठी जीते थे। अमन मणि इस बार बसपा के टिकट पर मैदान में हैं।
8 of 11
कुशीनगर जिले में सात विधानसभा सीटें हैं।
- फोटो : अमर उजाला
2017 में जिले की छह विधानसभा सीटें भाजपा और एक पर उसकी सहयोगी रही सुभासपा ने जीती थी। सुभासपा इस चुनाव में सपा के साथ है। वहीं, पडरौना से जीतने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य इस बार सपा के टिकट पर फाजिल नगर से मैदान में हैं। तमकुही राज सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू चुनाव लड़ रहे हैं।
9 of 11
गोरखपुर जिले में नौ विधानसभा सीटें हैं।
- फोटो : अमर उजाला
2017 में गोरखपुर जिले की नौ सीटों में से आठ पर भाजपा को जीत मिली थी। चिल्लूपार सीट से बसपा के विनय शंकर तिवारी जीते थे। विनय शंकर इस बार सपा के टिकट पर मैदान में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर की शहरी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। सीएम योगी के खिलाफ आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद ने ताल ठोकी है। गोरखपुर शहरी सीट पर कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं।
10 of 11
देवरिया जिले में सात विधानसभा सीटें हैं।
- फोटो : अमर उजाला
2017 में जिले की सात सीटों में से छह पर भाजपा को जीत मिली थी। एक सीट पर सपा उम्मीदवार जीतने में सफल रहा था। जिले की पथरदेवा सीट से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही चुनाव लड़ रहे हैं। देवरिया सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी चुनाव मैदान में हैं।
बलिया जिले में सात विधानसभा सीटें हैं।
- फोटो : अमर उजाला
2017 में जिले की सात सीटों में से पांच पर भाजपा को जीत मिली थी। एक-एक सीट पर बसपा और सपा के उम्मीदवार जीते थे। जिले की फेफना सीट से योगी सरकार में खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी चुनाव लड़ रहे हैं। बलिया नगर से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को मैदान में उतारा है। योगी सरकार में संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरुप शुक्ला बैरिया सीट से मैदान में हैं। 2017 में भाजपा के टिकट पर बैरिया सीट से जीतने वाले सुरेंद्र नाथ सिंह इस बार जदयू के टिकट पर मैदान में हैं।