फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: नीलगाय के बच्चे को जिंदा निगल गया विशालकाय अजगर, नजारा देख दंग रह गए लोग

Mon, 27 Sep 2021 05:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र में 10 फिट से ज्यादा लंबाई वाला अजगर देखते ही देखते नीलगाय के बच्चे को निगल गया।अमूमन इस तरह की तस्वीरें आसानी से दिखती नहीं हैं। इस घटना को जिसने भी देखा उसकी आंखें फटी की फटी रह गई। 
विज्ञापन
1 of 7
नीलगाय के बच्चे को जिंदा निगल गया अजगर - फोटो : अमर उजाला
दुनिया के सबसे जहरीले सांपों के कारण चर्चित यूपी के सोनभद्र के जंगलों में अजगर की दहशत भी बढ़ती जा रही है। पिछले दिनों म्योरपुर ब्लॉक में विशालकाय अजगर ने बकरे को निशाना बनाया था। अब सलखन में नीलगाय के बच्चे को जिंदा निगल गया है। सोमवार को हुई घटना को देख लोग सहम गए। उनकी आंखों के सामने अजगर नीलगाय के बच्चे को निगलता रहा, मगर कोई कुछ नहीं कर सका। 

अमूमन इस तरह की तस्वीरें आसानी से दिखती नहीं हैं। 10 फिट से ज्यादा लंबाई वाला अजगर देखते ही देखते नीलगाय बच्चे को निगल गया। इस घटना को जिसने भी देखा उसकी आंखें फटी की फटी रह गई। खेत की हरी घास के बीच जिंदगी बचाने और भूख मिटाने का संघर्ष नीलगाय के बच्चे और अजगर के बीच होता नजर आया। गुरमा वन रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरहुल में एक धान के खेत में अजगर ने नीलगाय के बच्चे पर हमला बोला। आगे की स्लाइड्स में देखें...

— Amar Ujala Varanasi (@AU_VaranasiNews) September 27, 2021 ">

विज्ञापन

2 of 7
नीलगाय के बच्चे को जिंदा निगल गया अजगर - फोटो : अमर उजाला
गुरमा वन रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरहुल में एक धान के खेत में अजगर बैठा था। खेत में घूम रहे नीलगाय के बच्चे पर उसने हमला बोल दिया। नीलगाय के बच्चे की चीख सुनकर लोग वहां पहुंचे तो दृश्य देखकर सन्न रह गए। अजगर ने नीलगाय के बच्चे को बुरी तरह जकड़ रखा था। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन

3 of 7
नीलगाय के बच्चे को जिंदा निगल गया अजगर - फोटो : अमर उजाला
लाठी-डंडा लेकर लोग अजगर से नीलगाय के बच्चे को बचाने की कोशिश करते रहे, मगर देखते ही देखते वह उसे निगल गया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम की अथक कोशिशों के बाद भी नीलगाय के बच्चे को बचाने में सफलता नहीं मिली। 

4 of 7
वन विभाग की टीम ने घंटों मशक्कत कर अजगर को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
वनकर्मियों ने किसी प्रकार अजगर को काबू किया और उसे पकड़कर वन रेंज कार्यालय ले गए। वन दरोगा एसके दीक्षित ने बताया कि अजगर काफी विशाल और दुर्लभ प्रजाति का है।
विज्ञापन

5 of 7
नीलगाय के बच्चे को जिंदा निगल गया अजगर - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र में अजगर के हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। 21 सितंबर को म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुसम्हा गांव में विशालकाय अजगर ने एक बालिका पर हमला कर दिया था। एक बकरी को निगल गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से अजगर को पीटकर मार डाला था। 
विज्ञापन

6 of 7
अजगर(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
कुसम्हा गांव में 21 सितंबर की शाम अजगर ने सबसे पहले मदन की बकरी को निशाना बनाया। बकरी को निगलने के दौरान ही मदन आ गया। उसने किसी तरह उसके चंगुल से बकरी को आजाद कराया, लेकिन बकरी की मौत हो गई। मौके पर मौजूद काजल (9) पुत्री पप्पू गौतम पर भी उसने हमला कर दिया। इससे उसके पैर में गंभीर चोट आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कोबरा सांप। - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि यूपी का सोनभद्र जिला सिर्फ वनों, पहाड़ों, औद्योगिक इकाइयों के लिए प्रसिद्ध नहीं है, वरन यहां के वनों और पहाड़ों में मौजूद टॉप-पांच विषैले सांपों में तीन प्रजातियां भी मिलती हैं। विंध्य पर्वत शृंखलाओं के बीच स्थित सोनभद्र की पहाड़ियों में विश्व के सबसे जहरीले सांपों की प्रजातियों में से तीन प्रजाति रसेल वाइपर, कोबरा व करैत का डेरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें