भूख हड़ताल के लिए बन रहे टेंट को उखाड़ा गया।
- फोटो : अमर उजाला
रामलीला मंच पर समिति के अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि, महासचिव प्रभु सिंह कुशवाहा, अवध नारायण यादव, उदयलाल मौर्य, अनिल कुशवाहा, शिवशंकर आदि भूख हड़ताल पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई। कुछ देर बाद तहसीलदार सुरेश चंद शुक्ला मौके पर पहुंचे। संघर्ष समिति के लोगों को मनाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी।