फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल यादव का भाजपा पर नरम रुख: पहली बार मुलायम सिंह को घेरा, पीएम मोदी को लेकर कही ये बड़ी बात

Sat, 23 Apr 2022 12:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
विज्ञापन
1 of 6
Shivpal Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां से मुलाकात के बाद शुक्रवार को शिवपाल यादव ने सपा पर हमला बोला। कहा कि मुलायम सिंह और अखिलेश यादव चाहते तो आजम जेल से बाहर होते। उन्होंने इस मामले में सीएम योगी से मुलाकात करने की बात कही। आजम-शिवपाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब शिवपाल ने मुलायम पर निशाना साधा है। शिवपाल ने यह भी कहा कि यदि सपा गंभीर होती तो परिणाम कुछ और होते। नेताजी ने कुछ नहीं किया। लोकसभा में भी मामला नहीं उठाया। उनके नेतृत्व में पार्टी इस मामले पर धरना कर सकती थी। पूरी दुनिया जानती है कि प्रधानमंत्री मोदी, मुलायम सिंह का सम्मान करते हैं। यदि आजम के लिए धरना-प्रदर्शन करते तो प्रधानमंत्री इस मामले का संज्ञान जरूर लेते। छोटे-छोटे मुकदमों में आजम को जेल के पीछे भेजा गया है। सिर्फ एक केस में रिहाई होना बाकी है।
विज्ञापन

2 of 6
शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : amar ujala
इसके बाद भी सपा उनकी रिहाई पर ध्यान नहीं दे रही है। हम तो पहले से ही आजम के साथ हैं। अपने राजनीतिक भविष्य के सवाल पर कहा कि समय आने पर खुलासा करेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala
शिवपाल के इस सियासी कदम के बाद माना जा रहा है कि उनका रुख अब स्पष्ट होता जा रहा है। सपा के साथ उनकी बात ज्यादा दिन तक बनने वाली नहीं है। 

4 of 6
Shivpal Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
आगे क्या होगा, यह तो समय बताएगा
आजम खान के पार्टी छोडे़ जाने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि पहले उनको जेल से बाहर आने दें। यह तो समय ही बताएगा कि आजम खान नई पार्टी बनाते हैं या फिर सपा के साथ रहते हैं। फिलहाल तो अभी उनकी प्राथमिकता यह है कि कैसे आजम खान को रिहा किया जाए।

 
विज्ञापन

5 of 6
आजम खां से मिलने सीतापुर जेल पहुंचे शिवपाल यादव - फोटो : एएनआई
शिवपाल पहुंचे तो नहाने गये थे आजम
गुरुवार सुबह करीब 9.45 पर शिवपाल यादव कारागार के भीतर पहुंचे तो पता चला कि आजम खान स्नान करने गये हैं। करीब 35 मिनट तक शिवपाल यादव जेल के अंदर ऑफिस में बैठे रहे। इसके बाद करीब 31 मिनट तक उन्होंने आजम से आमने-सामने बैठ कर बातचीत की। इस दौरान दोनों ने हाथ मिलाकर एक दूसरे का स्वागत किया। कई मुद्दों पर बात होने के बाद शिवपाल यादव फिर जेल कार्यालय में आकर बैठ गये।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सीतापुर जेल पहुचे शिवपाल यादव। - फोटो : अमर उजाला
31 मिनट तक मुलाकात
शिवपाल यादव शुक्रवार को जेल में बंद सपा नेता आजम खान से मुलाकात करने आए थे। दोनों लोगों की मुलाकात कराई गई है। दोनों नेताओं की जेल में 31 मिनट तक बातचीत हुई। इसके बाद करीब 40 मिनट तक शिवपाल यादव ने जेल प्रशासन से यहां की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। करीब सुबह 11.30 बजे वह कारागार से रवाना हो गये थे।
- सुरेश सिंह, जेल अधीक्षक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें