फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हरियाणा में यूपी के किसानों का गेहूं रोका, तीन दिन से बॉर्डर पर फंसे किसान, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लगी कतार

Sat, 18 Apr 2026 12:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

यूपी-हरियाणा के बिडौली बॉर्डर पर गेहूं से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोक दिए जाने से किसान परेशान हैं। मेरठ-करनाल हाईवे पर लंबी कतार लग गई है और कई किसान रातभर खुले में इंतजार करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
1 of 6
हरियाणा बॉर्डर पर रोके यूपी के किसान - फोटो : अमर उजाला
यूपी-हरियाणा सीमा पर गेहूं से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोक दिए जाने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बिडौली बॉर्डर पर बुधवार देर रात से यूपी से आने वाले अनाज से भरे वाहनों को रोक दिया गया है। इसके चलते शनिवार तक मेरठ-करनाल हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतार लग गई हैं और यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

कई किसान बॉर्डर पर ही खड़े होकर आगे जाने की अनुमति का इंतजार कर रहे हैं। हालात यह हैं कि कई किसानों को रातभर खुले में भूखे-प्यासे खड़े रहना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: गैस की किल्ल्त: मेरठ में सुबह सात बजे से कतारें, भीषण गर्मी में घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहे सिलिंडर
विज्ञापन

2 of 6
हरियाणा बॉर्डर पर रोके यूपी के किसान - फोटो : अमर उजाला
निजी फ्लोर मिल और दुकानों तक पहुंचाना था गेहूं
टोडा निवासी किसान दिलशाद, गौरव और सूरज तथा रंगाना निवासी पीतम और किरण पाल ने बताया कि वे हरियाणा की मंडियों में गेहूं बेचने नहीं, बल्कि निजी फ्लोर मिल, दुकानों और अपने रिश्तेदारों के यहां अनाज पहुंचाने के लिए जा रहे थे। इसके बावजूद पुलिस द्वारा बॉर्डर पर रोक दिए जाने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: मानवता शर्मसार: कहीं बेटी होने पर सजा, कहीं निसंतान होने का दर्द, दहेज के लिए मारपीट कर तीन तलाक
विज्ञापन

3 of 6
हरियाणा बॉर्डर पर रोके यूपी के किसान - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन से फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां
हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर करनाल-बिडौली पुल के पास पिछले तीन दिनों से किसानों की गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां फंसी हुई हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान का डर सता रहा है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के कई किसान हरियाणा की अनाज मंडियों में गेहूं बेचने जाते हैं। कई किसान हरियाणा के आढ़तियों से अग्रिम पैसा लेकर जमीन लीज पर लेते हैं और फसल तैयार कर उसी मंडी में बेचकर कर्ज चुकाते हैं।

 

4 of 6
हरियाणा बॉर्डर पर रोके यूपी के किसान - फोटो : अमर उजाला
आढ़तियों से लिया एडवांस बना परेशानी की वजह
करनाल निवासी किसान शेर सिंह ने बताया कि उन्होंने यूपी में जमीन लीज पर लेकर गेहूं की फसल तैयार की थी, जिसे करनाल की मंडी में बेचना था, लेकिन बॉर्डर पर रोक लगने से उनका ट्रैक्टर-ट्रॉली यूपी की ओर ही फंसा हुआ है।

यूपी के किसान इंतजार अली का कहना है कि उन्होंने हरियाणा के आढ़तियों से अग्रिम पैसा लिया हुआ है। ऐसे में फसल उसी मंडी में बेचनी जरूरी है, नहीं तो उन्हें ब्याज और कमीशन दोनों देना पड़ेगा।

 
विज्ञापन

5 of 6
हरियाणा बॉर्डर पर रोके यूपी के किसान - फोटो : अमर उजाला
मंडियों में भीड़ की आशंका, इसलिए रोक
मंगलौरा चौकी प्रभारी मनजीत सिंह के अनुसार, हरियाणा की मंडियों में अधिक भीड़ और अव्यवस्था की आशंका के चलते फिलहाल यूपी से आने वाले अनाज से भरे वाहनों को अस्थायी रूप से रोका गया है। उन्होंने बताया कि स्थिति सामान्य होने और उच्चाधिकारियों के निर्देश मिलने के बाद ही वाहनों को आगे जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पहले भी लग चुकी है रोक
किसानों का कहना है कि ऐसी स्थिति हर छह महीने में सामने आ जाती है। इससे पहले धान की फसल के दौरान भी कई दिनों तक इसी तरह की रोक लगी थी। अब गेहूं की फसल पर प्रतिबंध से किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। किसानों ने प्रशासन से जल्द समाधान निकालने और बॉर्डर पर आवागमन सुचारु कराने की मांग की है, ताकि वे अपनी फसल समय पर बेच सकें और आर्थिक नुकसान से बच सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें