फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: शिवकुमार हत्याकांड... दो शादी और पांच बच्चे, हत्या की वजह प्रॉपर्टी, रंजिश या कुछ और

Sun, 01 Sep 2024 09:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

लावण्या होटल के मालिक शिवकुमार कांबोज की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। यह कोई पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी एक सप्ताह में उन्हें दो बार गोलियां लगी थी, लेकिन तब वे बच गए थे। 
विज्ञापन
1 of 6
विलाप करते होटल मालिक शिवकुमार के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
होटल मालिक शिवकुमार कांबोज की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। यह कोई पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी एक सप्ताह में उन्हें दो बार गोलियां लगी थी, लेकिन तब वे बच गए थे। 
 
विज्ञापन

2 of 6
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
शामली निवासी शिवकुमार किसी न किसी मामले को लेकर चर्चाओं में रहे। पुलिस के मुताबिक करीब 13 साल पहले शामली में बुढ़ाना रोड पर जब वे बाइक से जा रहे थे, तो उन पर फायारिंग की गई थी। वे गोली लगने से घायल हो गए थे। इसके करीब एक सप्ताह बाद वह कार से अपने दो अन्य साथियों के साथ मुजफ्फरनगर गए थे। वहां पर भी उन पर फायरिंग हुई थी, जिसमें वे घायल हुए थे। दोनों बार हुए जानलेवा हमले में उनकी जान बच गई थी। शिवकुमार की हत्या में पुलिस होटल या प्रॉपर्टी का विवाद मानकर चल रही है। दो शादी की थीं, तो इस पहलू पर भी जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक शिवकुमार की दो शादी हुई थी। पहली पत्नी मिथलेश से तीन पुत्र सोनू, रवि व मोहित हैं। दूसरी पत्नी आस्था के एक पुत्र व एक पुत्री है। पहली पत्नी और तीनों पुत्र कैराना रोड पर होटल में बने आवास में रहते हैं, जबकि आस्था अपने बच्चों के साथ पीछे की तरफ शिव विहार में रहती है। दोनों बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। सोनू होटल व धर्मकांटा चलाते हैं, जबकि रवि व मोहित गाड़ियों की वर्कशॉप व स्पेयर पार्टस का शोरूम चलाते हैं।
 

4 of 6
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
गमगीन माहौल में हुआ शव का अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम के बाद शिवकुमार का शव पहले शिव विहार स्थित आवास पर एंबुलेंस से ले जाया गया। इसके बाद कैराना मार्ग पर लाया गया। गमगीन माहौल में शव का श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 
 
विज्ञापन

5 of 6
विलाप करते शिवकुमार के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
हत्या की वजह स्पष्ट नहीं
शिवकुमार प्रॉपर्टी का बिजनेस करते थे। पुलिस जांच कर रही है कि प्रॉपर्टी के लेनदेन में या किसी अन्य विवाद में उनकी हत्या की गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि शिवकुमार का शामली के अलावा हरियाणा, दिल्ली, देहरादून में भी प्रॉपर्टी का बिजनेस था। वहां से भी हत्या के तार जुड़ सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिवकुमार की हत्या की सूचना पर पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला
हत्या करने वाले हो सकते हैं शॉर्प शूटर
शिवकुमार की हत्या करने वाले शॉर्प शूटर हो सकते हैं। पुलिस का मानना है कि हत्या में एक ही पिस्टल का इस्तेमाल हुआ है। जिस तरह से गोलियां लगी हैं, उससे लग रहा है कि पहले पीछे से गोली मारी गई। पीठ में गोली लगने पर जैसे ही वे नीचे गिरे होंगे। इसके बाद हत्यारों ने उन पर फायरिंग की, जिसमें सिर, ठोड़ी के नीचे, कंधे पर गोली लगी। ठोडी के नीचे लगी गोली आंख को चीरते हुए बाहर निकलने का अंदेशा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें