अनुसूचित जाति व जनजाति आरक्षण में कोटा दिए जाने के मामले में भारत बंद का आह्वान किया गया है। आज बसपा, आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी सहित अन्य संगठन कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन देंगे। सुरक्षा के लिए पुलिस की सभी मुख्य चौराहों पर डयूटी लगाई गई है। वहीं कई जगहों पर समाजवादी पार्टी ने भी बंद को समर्थन दिया है।
आरक्षण के इस मामले पर अनुसूचित जाति व जनजाति से संबंधित संगठनों में रोष व्याप्त है। बसपा, भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी, बहुजन एकता संघर्ष समिति आदि संगठनों ने नाराजगी जताई है।
विभिन्न संगठनों के भारत बंद के आह्वान का इन संगठनों ने समर्थन किया है। इसी के चलते आज सभी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने की तैयारी की है। बंद और प्रदर्शन को देखते हुए आज सुबह से ही सुरक्षा के मददेनजर पुलिस अधिकारी भी सतर्क हैं।