फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: अब थाने में छलका ढाई फीट के अजीम का दर्द, साहब! अब्बू-अम्मी से कर दो शादी की सिफारिश, जिंदगी भर नहीं भूलूंगा एहसान

Thu, 12 May 2022 08:52 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
1 of 5
थाने पहुंचा अजीम मंसूरी। - फोटो : amar ujala
शामली जनपद के कैराना में ढाई फीट कद वाले 28 साल के अजीम मंसूरी ने गुरुवार को कोतवाली में पहुंचकर पुलिस से शादी कराने की गुहार लगाई। कहा कि सर आप पुलिस की हूटर वाली गाड़ी बुला लो और मेरे साथ घर पर चलो। मेरे अब्बू-अम्मी से मेरी शादी कराने के लिए सिफारिश कर दो। आपका यह एहसान मैं जिंदगी भर नहीं भूलूंगा।

कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान को शिकायती पत्र देते हुए अजीम मंसूरी ने बताया कि पिछले साल नौ मार्च को उसके माता-पिता ने उसके कद की हापुड़ निवासी बुशरा नाम की लड़की से उसका रिश्ता पक्का कर दिया था।
विज्ञापन

2 of 5
थाने पहुंचा अजीम। - फोटो : amar ujala
सगाई को हुए एक साल से अधिक समय हो गया, लेकिन अभी तक शादी नहीं कराई गई।
विज्ञापन

3 of 5
अजीम अंसारी। - फोटो : amar ujala
बताया गया कि उसकी होने वाली पत्नी बुशरा के माता-पिता निकाह के लिए तैयार हैं, लेकिन उसके माता-पिता कहते हैं कि उसके दो और भाइयों के निकाह के साथ ही उसका भी निकाह करेंगे।

4 of 5
अजीम मंसूरी - फोटो : अमर उजाला
अजीम ने कहा कि मेरे माता-पिता को निर्देशित किया जाए कि वह मेरा निकाह दो दिन के अंदर करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजीम मंसूरी - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में कोतवाली प्रभारी का कहना हैं कि अजीम उनके पास आया था। तहरीर ले ली गई है। उसके परिवार से बात करके शादी कराने का प्रयास किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें