शामली जनपद के कैराना निवासी करीब ढाई फीट के कद काठी के अजीम मंसूरी ने पीएम मोदी और सीएम योगी से अपनी शादी कराने की गुहार लगाई है। अजीम की करीब एक साल पहले हापुड़ निवासी उसके कद की बुशरा नाम की लड़की से सगाई तो हो गई थी, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी निकाह नहीं हो सका।
नगर के मोहल्ला जोड़वां कुआं निवासी 28 साल के अजीम मंसूरी ने मार्च 2021 में अजीम शामली महिला थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर से अपनी शादी कराने की गुहार लगाई थी। जिसके बाद वह नेशनल मीडिया सहित सोशल मीडिया पर मशहूर हो गया था। इसी दौरान नौ मार्च 2021 को हापुड़ की रहने वाली उसकी कद काठी की बुशरा नाम की एक लड़की से सगाई पक्की हो गई थी। सगाई होने के बाद से एक साल के अंदर शादी कराने की बात कही गई थी।