फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Conversion:15 दिन का मौन व्रत, न किसी से मिलेंगे आयुष, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज, उलमा ने कही ये बात

Tue, 30 Jun 2026 04:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

Ayush Conversion Case Shamli: शामली के चर्चित धर्मांतरण प्रकरण में आयुष मलिक ने 15 दिन का मौन व्रत शुरू किया है। वहीं हनुमान धाम में हनुमान चालीसा पाठ हुआ, जबकि पुलिस आयुष के बयान दर्ज करने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन
1 of 7
आयुष की घर वापसी - फोटो : अमर उजाला
शामली के चर्चित धर्मांतरण प्रकरण में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। सनातन धर्म में वापसी के बाद आयुष मलिक ने 15 दिन का मौन व्रत शुरू कर दिया। इस अवसर पर शहर स्थित हनुमान धाम में बघरा पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज के सानिध्य में हनुमान चालीसा का पाठ कराया गया।

कार्यक्रम में आयुष के पिता देवराज मलिक सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।  
विज्ञापन

2 of 7
आयुष मलिक - फोटो : वीडियो ग्रैब
15 दिन तक किसी से नहीं करेंगे मुलाकात
मुजफ्फरनगर के बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज ने बताया कि आयुष ने 15 दिन का मौन व्रत शुरू किया है और इस अवधि में वह किसी से मुलाकात नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि आयुष पिछले सात दिनों से नियमित पूजा-अर्चना कर रहा है तथा अपने घर में मंदिर स्थापित कर देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी स्थापित की हैं। 

उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा का पाठ श्रद्धा और आस्था के साथ कराया गया। साथ ही लोगों से अपनी इच्छा के अनुसार सनातन धर्म में घर वापसी करने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन

3 of 7
परिजनों से आशीर्वादा लेता आयुष मलिक - फोटो : वीडियो ग्रैब
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की उठाई मांग
स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि उन्होंने चार जून को यह मामला उठाया था, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई की। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और शामली पुलिस का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही आरोप लगाया कि मामले में अभी भी कई आरोपी फरार हैं।

उन्होंने पुलिस से सभी वांछित आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की, ताकि मामले का शीघ्र निस्तारण हो सके।

4 of 7
पूजा करते हुए आयुष मलिक। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस बोले-जल्द दर्ज होंगे आयुष के बयान
आयुष के पिता देवराज मलिक ने बेटे की घर वापसी पर खुशी जताते हुए सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

वहीं पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बाकी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं पुलिस आयुष के बयान भी दर्ज करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

5 of 7
आयुष मलिक की बिना दाढ़ी वाली फोटो, जो वायरल हो रही है। - फोटो : अमर उजाला
उलमा ने रखा अपना पक्ष
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिलाध्यक्ष मौलाना साजिद कासमी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को किसी धर्म को अपनाने या छोड़ने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता।

सभी धर्म सम्मान के योग्य हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति इस्लाम स्वीकार करने के बाद स्वयं अपने पूर्व धर्म में लौटता है, तो इस्लामी दृष्टि से उसका निकाह समाप्त माना जाता है।
विज्ञापन

6 of 7
आयुष मलिक और चांदनी। - फोटो : अमर उजाला
यह है पूरा मामला
स्वामी यशवीर महाराज ने चार जून को आयुष मलिक के धर्मांतरण का मुद्दा सार्वजनिक रूप से उठाया था। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

छह जून को आयुष के पिता देवराज मलिक की तहरीर पर शहर कोतवाली में कई नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आयुष मलिक उर्फ रहमान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय
आयुष मलिक की सनातन धर्म में वापसी और हनुमान धाम में हुए धार्मिक कार्यक्रम के वीडियो मंगलवार को भी विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से साझा किए जाते रहे और मामला चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें