फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर हिंदू बना आयुष: 'मोहम्मद अली' ने पूजा की और परिवार का लिया आशीर्वाद, चर्चित धर्मांतरण मामले में नया मोड़

Tue, 30 Jun 2026 10:27 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

शामली के चर्चित धर्मांतरण केस में नया मोड़ आ गया है। आयुष मलिक की हिंदू धर्म में वापसी हो गई है। उसके पूजा करते वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में भी मूल धर्म में वापसी बात कही है। पिता देवराज ने कहा कि उनके पुत्र आयुष ने सनातन धर्म में वापसी कर ली है।
विज्ञापन
1 of 10
Shamli Conversion Ayush Malik - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
शामली शहर के दवा कारोबारी देवराज मलिक के इकलौते बेटे आयुष मलिक ने सनातन धर्म में वापसी कर ली है। धर्मांतरण का मुद्दा उठाने वाले बघरा स्थित योग साधना आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने व्हाट्सएप ग्रुप में बयान जारी कर कहा कि आयुष ने इस्लाम को छोड़कर सनातन धर्म में वापसी कर कर ली है। उन्होंने घर में पूजा करते हुए आयुष का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है।

मोहल्ला दयानंदनगर निवासी केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक ने बेटे का धर्मांतरण कराने के आरोप में छह जून को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि काजीवाड़ा निवासी जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी ने संपत्ति के लिए आयुष को प्रेमजाल में फंसाया। 

विज्ञापन

2 of 10
घर के मंदिर में परिजनों संग पूजा अर्चना करता आयुष - फोटो : वीडियो ग्रैब
फर्जी निकाहनामा तैयार कराकर धर्म परिवर्तन कराया था। अब वायरल वीडियो में आयुष घर के मंदिर में पूजा करने और परिजनों से आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहा है। वीडियो में भी मूल धर्म में वापसी बात कही है। पिता देवराज ने कहा कि उनके पुत्र आयुष ने सनातन धर्म में वापसी कर ली है। 
 
विज्ञापन

3 of 10
आयुष मलिक - फोटो : वीडियो ग्रैब
आंदोलन की चेतावनी पर हरकत में आया था पुलिस प्रशासन
दवा कारोबारी के बेटे आयुष मलिक के धर्मांतरण को लेकर हिंदू संगठनों के आंदोलन करने व हिंदू महापंचायत की घोषणा करने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया था। लखनऊ व दिल्ली तक भी इस प्रकरण की गूंज गई थी।

 

4 of 10
परिजनों से आशीर्वादा लेता आयुष मलिक - फोटो : वीडियो ग्रैब
बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज ने धर्मांतरण का मुद्दा उठाते हुए पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी थी कि अगर पुलिस प्रशासन ने इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की तो कुरैशी बस्ती में हिंदू महापंचायत करेंगे। इस चेतावनी के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। 

 
विज्ञापन

5 of 10
पूजा करते हुए आयुष मलिक। - फोटो : अमर उजाला
बाद में यशवीर महाराज ने पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट होकर महापंचायत स्थगित कर दी थी। हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष ने भी धर्मांतरण प्रकरण को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी थी। स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि वह आयुष मलिक का सनातन धर्म में घर वापसी करने पर हृदय से धन्यवाद करते हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 10
घर के मंदिर में परिजनों संग पूजा अर्चना करता आयुष - फोटो : वीडियो ग्रैब
पूरा हिंदू समाज उनका स्वागत करेगा। उन्होंने आयुष मलिक को सनातन धर्म में घर वापस लाने की जो लड़ाई प्रारंभ की थी, वह लड़ाई आज सफल हुई। हम मुख्यमंत्री और शामली प्रशासन का धन्यवाद करते हैं।
 
विज्ञापन

7 of 10
पिता के साथ आयुष(फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता बोले- वैदिक परंपराओं को अपनाया
आयुष मलिक की सनातन धर्म में वापसी के बारे में पिता देवराज मलिक ने कहा कि ईश्वर की कृपा, माता-पिता और परिवार के स्नेह और पूर्वजों के संस्कारों के आशीर्वाद से उनके पुत्र आयुष मलिक ने पुनः सनातन वैदिक परंपराओं को अपनाते हुए पूजा-अर्चना, जप एवं धार्मिक आचरण का मार्ग स्वीकार किया है। उन्होंने इस कार्य में सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया है।

 

8 of 10
आयुष मलिक और चांदनी। - फोटो : अमर उजाला
सनातन धर्म में वापसी का मामला उनके परिवार का मामला है। वहीं इसके बारे में बता पाएंगे। धर्मांतरण के मामले में पुलिस जांच कार्रवाई कर रही है। वांछित आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। एनपी सिंह, पुलिस अधीक्षक

9 of 10
आरोपी चांदनी कुरैशीआरोपी चांदनी कुरैशी
ये था मामला
स्वामी यशवीर महाराज ने चार जून को आयुष मलिक के धर्मांतरण का मुद्दा उठाया था। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर थी। छह जून को शहर कोतवाली में देवराज मलिक की तरफ से संपत्ति हड़पने के लिए जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी, उसके पिता इस्लाम, भाई आसमोहम्मद, बहनें राहिल, सुमाइला व राबिया, हुमा कुरैशी, तौफीक उर्फ भोला, मौलवी मुनव्वर व दो अज्ञात मौलवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

10 of 10
चांदनी कुरैशी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस मामले में पुलिस ने सात जून को चांदनी कुरैशी व उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद चांदनी के फुफेरे भाई सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव तौफीक उर्फ भोला को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें