पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में पकड़े गए कैराना के नोमान इलाही से पूछताछ और पुलिस की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पाकिस्तान में बैठे आईएसआई के हैंडलर इकबाल काना के बाद अब वहीं पर रह रहे विक्की उर्फ शाह ने आईएसआई की कमान संभाल ली है।
वहीं, वेस्ट यूपी के अलावा हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और अन्य स्थानों के भारत के युवाओं को झांसे में लेकर गोपनीय जानकारियां हासिल कर रहा है। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि पकड़े जाने तक नोमान इलाही पाकिस्तान के 50 लोगों के संपर्क में था। उसकी हर राेज पाकिस्तान में बात होती थी। आगे पढ़ें कैसे देश की आंतरिक सुरक्षा में सेंध लगाने की तैयारी में था आरोपी नोमान।
विज्ञापन
2 of 6
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
पानीपत सीआईए प्रथम के सूत्रों के अनुसार, कैराना के रहने वाला नोमान इलाही पिछले दो साल से पाकिस्तान के आईएसआई एजेंट इकबाल काना और अन्य के संपर्क में था। वह व्हाट्सएप पर लगातार पाकिस्तान के एजेंटों से बात करता था। उसकी व्हाट्सएप चैट से पता चला है कि आईएसआई हैंडलर इकबाल काना के अलावा शाह उर्फ विक्की ने आईएसआई की कमान संभाल ली है। हालांकि, यह शाह है कौन, पुलिस और खुफिया एजेंसियां इसकी जांच में जुट गईं हैं।
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
वहीं, रेलवे स्टेशनों से लेकर सेना संबंधी जानकारियां नोमान पाकिस्तान भेज रहा था। हर सूचना के बदले 8 से लेकर 10 हजार रुपये तक दिए जाते थे। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इकबाल काना और शाह पाकिस्तान में होने के बावजूद भारत के मोबाइल फोन नंबरों का प्रयोग कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के नंबरों से लगातार नोमान से व्हाट्सएप पर बात की जा रही थी। पुलिस और खुफिया सूत्रों को शक है कि कैराना, मध्यप्रदेश के लोग ही पाकिस्तान के आईएसआई हैंडलरों को सिम उपलब्ध करा रहे हैं। कई लोग पुलिस के रडार पर आ गए हैं। पुलिस ने जल्द सभी पर शिकंजा कसने की बात कही है।
4 of 6
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
पुलिस के अनुसार, नोमान के पास से एक मोबाइल फोन, उसमें दो सिम, एक सिम अलग से बरामद किया गया है। उसके मोबाइल के अंदर 50 पाकिस्तानियों के नंबर नाम से सेव मिले हैं। माना जा रहा है कि नोमान कई आतंकी संगठनों के भी संपर्क में है। जिनमें से कुछ से वह लगातार बात भी करता रहता था।
विज्ञापन
5 of 6
आरोपी नोमान व कैराना में उसके घर पर लगा ताला
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को पता चला है कि आरोपी की बुआ और मौसी पाकिस्तान में रहतीं हैं। वर्ष 2017 में नोमान अपनी रिश्तेदारी में गया था। फिर से वह पासपोर्ट को रिन्युअल कराकर पाकिस्तान जाने की तैयारी में था। पाकिस्तान जाने की ट्रेवल हिस्ट्री भी पुलिस के हाथ लगी है।
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया है कि नोमान हर रोज पाकिस्तान के आईएसआई एजेंटों से बात करता था। उन्हें वीडियो से लेकर स्टेशनों के फोटो आदि भेजे जाते थे। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नोमान की सोशल मीडिया पर संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर पुलिस को उस पर शक हुआ और उसे गिरफ्तार किया गया।