फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: ISI एजेंट के कहने पर मनी ट्रांसफर करता था नोमान, 14 खातों में लेनदेन, फिर पाकिस्तान जाने की थी तैयारी

Fri, 16 May 2025 02:24 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

ISI Agent Arrested: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पानीपत पुलिस द्वारा पकड़े गए कैराना निवासी नोमान इलाही की जांच पड़ताल में कई बड़े खुलासे हुए हैं। जांच सामने आया है कि वह फिर से पाकिस्तान जाने की तैयारी में था। यही नहीं कई खातों में लेनेदेन भी सामने आया है।
विज्ञापन
1 of 7
पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद
ISI Agent Arrested News:  पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पानीपत पुलिस द्वारा पकड़े गए कैराना निवासी नोमान इलाही के मोबाइल व्हाट्सएप चैट द्वारा अलग-अलग खातों में रुपये भेजने की जानकारी मिली है। वह कई लोगों के खातों में रुपये डलवाता था। साथ ही पाकिस्तान के किसी एजेंट के कहने पर जन सेवा केंद्र के संचालक के माध्यम से नोमान को भी रुपये भेजे जाते थे। पानीपत, शामली पुलिस और विभिन्न खुफिया एजेंसियां इसकी जांच में जुट गईं हैं।
विज्ञापन

2 of 7
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
बुधवार को पानीपत की सेक्टर 29 पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में कैराना के मोहल्ला बेगमपुर निवासी नोमान इलाही को गिरफ्तार किया था। नोमान इलाही से मिले मोबाइल में व्हाट्सएप चैट ने कई राज खोले।


 
विज्ञापन

3 of 7
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
आरोपी जासूस से मिले मोबाइल में व्हाट्सएप द्वारा कैराना के जन सेवा केंद्र संचालक से चैट मिली। जिसमें अलग-अलग तारीखों में क्यूआर कोड भेजकर उन पर 4 से 5 हजार रुपये भिजवाए गए। इसके बाद पानीपत सीआईए ने कैराना पहुंचकर जन सेवा केंद्र संचालक से पूछताछ की थी और उसे मनी ट्रांजेक्शन का डाटा लेकर पानीपत आने को कहा था।

 

4 of 7
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
वहीं बृहस्पतिवार को जन सेवा केंद्र संचालक अपनी दुकान पर नहीं मिला। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा और कैराना पुलिस के अलावा कई बड़ी जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि पाकिस्तानी एजेंट द्वारा क्यूआर कोड के द्वारा किस-किस व्यक्ति के खाते में रुपये भिजवाए गए हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
आशंका जताई जा रही है कि नोमान इलाही का पाकिस्तान में बैठे एसआईएस एजेंट इकबाल काना से सीधा संपर्क था तथा नोमान इलाही ने अलग-अलग शहरों में जासूसी के लिए अपने एजेंट बना रखे थे। जिनसे देश की सुरक्षा संबंधी जानकारी लेने के बाद उन्हें जन सेवा केंद्र द्वारा रुपये भेजता था। नगर में पूरे दिन सादी वर्दी में अलग-अलग जांच एजेंसी देखी गईं। कई अन्य जन सेवा केंद्र संचालकों की भी जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन

6 of 7
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
14 खातों में मिला लेनदेन
पानीपत पुलिस के सूत्रों के अनुसार, जांच में पता चला है कि पाकिस्तान के आईएसआई एजेंटों के विभिन्न स्थानों के गुर्गों ने नोमान समेत 14 के बैंक खातों में रुपये डाले थे। उक्त बैंक खाते कैराना क्षेत्र के ही रहने वाले लोगों के है। पुलिस के रडार पर सभी खाताधारक आ गए हैं। सभी की जांच की जा रही है। 14 खातों में लाखों का लेन-देन बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: ISI एजेंट गिरफ्तार: 50 पाकिस्तानियों के संपर्क में था नोमान, रोज करता था बात, जांच में हुआ बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
ट्रैवल हिस्ट्री से खुले कई राज, पाकिस्तान में हैं आरोपी की रिश्तेदारी 
पुलिस को पता चला है कि आरोपी की बुआ और मौसी पाकिस्तान में रहतीं हैं। वर्ष 2017 में नोमान अपनी रिश्तेदारी में गया था। फिर से वह पासपोर्ट को रिन्युअल कराकर पाकिस्तान जाने की तैयारी में था। पाकिस्तान जाने की ट्रेवल हिस्ट्री भी पुलिस के हाथ लगी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें